NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सोनाक्षी सिन्हा से विद्या बालन तक, फिल्मों के लिए वजन बढ़ा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
    अगली खबर
    सोनाक्षी सिन्हा से विद्या बालन तक, फिल्मों के लिए वजन बढ़ा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
    फिल्मों के लिए वजन बढ़ा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

    सोनाक्षी सिन्हा से विद्या बालन तक, फिल्मों के लिए वजन बढ़ा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 07, 2022
    07:30 am

    क्या है खबर?

    अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए बॉलीवुड के कलाकार काफी मेहनत करते हैं। कई बार खुद को पर्दे पर उतारने के लिए इंडस्ट्री के सेलेब्स को कड़ी ट्रेनिंग लेनी होती है।

    बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने फिल्मों के लिए अपनी शारीरिक संरचना में बदलाव किए हैं। विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी जैसी अभिनेत्रियां अपने करिदारों को निभाने के लिए वजन बढ़ा चुकी हैं।

    आइए ऐसी ही अभिनेत्रियों की सूची पर गौर फरमाते हैं।

    #1

    विद्या बालन

    अभिनेत्री विद्या बालन की शख्सियत से सभी वाकिफ हैं। 'द डर्टी पिक्चर' में इस अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज देखने को मिला था।

    बहुत कम लोगों को पता होगा कि विद्या ने सिल्क स्मिता का किरदार निभाने के लिए अपना 12 किलो वजन बढ़ाया था। उन्हें फिल्म के मेकर्स ने शारीरिक संरचना में बदलाव लाने के लिए कहा था।

    2011 में आई इस फिल्म में विद्या के साथ इमरान हाशमी और नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे।

    #2 & 3#

    सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी

    सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'डबल XL' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में आई है। फिल्म के जरिए फैट शेमिंग के मुद्दे को दर्शकों के बीच रखा गया है।

    इस फिल्म के लिए सोनाक्षी और हुमा दोनों ने अपना वजन बढ़ाया है, जैसा कि फिल्म के दृश्यों में भी देखा गया।

    इन दोनों अभिनेत्रियों को ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा। इसके लिए सोनाक्षी और हुमा ने 15-20 किलो वजन बढ़ाए।

    #4

    निम्रत कौर

    हाल में आई फिल्म 'दसवीं' के लिए अभिनेत्री निम्रत कौर ने अपने वजन में बढ़ोतरी की थी। अपने किरदार बिमला देवी के लिए उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाया था।

    वजन बढ़ाने के लिए उनकी बहुत आलोचना की गई थी, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद उन्होंने इसे कम किया।

    अभिषेक बच्चन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। तुषार जलोटा की यह फिल्म 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आई थी।

    #5

    भूमि पेडनेकर

    अपनी डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए भूमि पेडनेकर ने 30 किलो वजन बढ़ाया था। इसके बाद काफी कम अवधि में उन्होंने अपना वजन 35 किलो घटा लिया था।

    फिल्म में संध्या के रोल के लिए उन्होंने जो प्रतिबद्धता दिखाई, उसके लिए इस अभिनेत्री की मिशाल दी जानी चाहिए।

    एक इंटरव्यू में भूमि ने बताया था, "मैंने फिल्म के लिए 30 किलो वजन बढ़ाने के बाद 35 किलो वजन कम किया था।"

    #6

    कृति सैनन

    पिछले साल आई कृति सैनन की 'मिमी' को खूब वाहवाही मिली थी। फिल्म में कृति एक सरोगेट मदद की भूमिका में दिखी हैं।

    कृति ने फिल्म में गर्भवती महिला की भूमिका निभाने के लिए अपना 15 किलो वजन बढ़ाया था। उन्होंने बताया था कि वजन बढ़ाने का टास्क उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था।

    इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। सुप्रिया पाठक, मनोज पाहवा और पकंज त्रिपाठी फिल्म में नजर आए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विद्या बालन
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    सोनाक्षी सिन्हा
    कृति सैनन

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल बने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान, इंग्लैंड दौरे से संभालेंगे कमान  शुभमन गिल
    ऐपल के बाद ट्रंप की धमकी की लपेटे में आई सैमसंग, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    राहुल गांधी ने पुंछ में किया पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का ​दौरा राहुल गांधी

    विद्या बालन

    महिलाओं पर केंद्रित हैं बॉलीवुड की ये पांच फिल्में, एक बार जरूर देखें प्रियंका चोपड़ा
    इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने टीवी विज्ञापनों से शुरू किया था अपना करियर दीपिका पादुकोण
    वेंटिलेटर पर हैं अभिनेता शिवकुमार वर्मा, बॉलीवुड हस्तियों से लगाई आर्थिक मदद की गुहार अक्षय कुमार
    बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां जानती हैं चार से ज्यादा भाषाएं ऐश्वर्या राय

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अब स्पैनिश फिल्म 'चैंपियन्स' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे आमिर खान बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: अभिनय के अलावा इन चीजों में भी माहिर हैं रणबीर कपूर, जानें रोचक बातें बॉलीवुड समाचार
    इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा कमाने वालीं महिला सेलिब्रिटी हैं काइली जेनर, जानें एक पोस्ट की कमाई इंस्टाग्राम
    करण जौहर ने बताई 'कॉफी विद करण' में तापसी पन्नू को नहीं बुलाने की वजह करण जौहर

    सोनाक्षी सिन्हा

    दहेज प्रथा पर होगी सोनाक्षी सिन्हा की वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' की कहानी- रिपोर्ट मुंबई
    रॉनी स्क्रूवाला की हॉरर कॉमेडी फिल्म में साथ दिखेंगे रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा नेटफ्लिक्स
    संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' के लिए सोनाक्षी सिन्हा को किया गया साइन बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का टीजर हुआ जारी, दमदार अंदाज में दिखे अजय बॉलीवुड समाचार

    कृति सैनन

    टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन अभिनीत 'गणपत' में जैकी श्रॉफ भी आएंगे नजर मनोरंजन
    कृति सैनन ने मुंबई के अंधेरी में किराए पर लिया अमिताभ बच्चन का घर मुंबई
    फिल्म 'गणपत' में टाइगर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन
    अमिताभ की 'रण' में तीन सेकेंड के रोल के साथ राजकुमार राव ने किया था डेब्यू अमिताभ बच्चन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025