राहुल गांधी के बयान पर छिड़े विवाद पर सोनाक्षी सिन्हा की मजेदार प्रतिक्रिया, कही ये बात
क्या है खबर?
सोनाक्षी सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान को लेकर मजेदार प्रतिक्रिया दी है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। यह बयान राहुल द्वारा अपने माता-पिता, सोनिया गांधी और राजीव गांधी के निजी और पारिवारिक किस्से से जुड़ा था। इसका जिक्र उन्होंने हाल ही में सोनिया की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव इन' के लॉन्च पर किया था। अब सोनाक्षी ने राहुल के बयान पर उपजे विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
पोस्ट
ऑनलाइन बहस को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने ली चुटकी
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर राहुल के बयान पर मचे बवाल को लेकर तंज कसा है।
उन्होंने लिखा, 'धत तेरे की, मेरे होने वाले बच्चों को कोई अंदाजा नहीं है कि उनके रास्ते में क्या आने वाला है। बच्चों, अपनी सीट बेल्ट लगा लो (तुम अभी जहां भी हो)।'
अपनी पोस्ट के साथ, उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल 'वोमेनियाह' के एक पोस्ट को रीपोस्ट भी किया, जिसमें राहुल के बयान पर मचे बवाल को हाईलाइट किया गया था।
मामला
जानिए क्या था राहुल का बयान
दरअसल, राहुल ने बताया था कि परिवार के साथ खाना खाते समय, उनकी मां सोनिया अपने पति राजीव की गोद में बैठ जाया करती थीं।
हालांकि, उनके इस निजी किस्से की कई राजनीतिक विरोधियों ने बुराई की और मजाक उड़ाना शुरू कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
बाद में, राहुल ने आलोचनाओं और नकारात्मकता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि डर, गुस्सा और नफरत ने लोगों को पवित्र प्रेम महसूस करने से दूर कर दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए राहुल गांधी का बयान
#WATCH | Delhi: At the launch event of Sonia Gandhi's memoir, 'Belonging: A Journey of Love', Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "I see Amrinder Singh Ji here... We saw them (Rajiv Gandhi and Sonia Gandhi) argue, but we only saw them fight once. The coincidence of… pic.twitter.com/zg3Df5F6ww
— ANI (@ANI) November 16, 2026