Page Loader
सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की 'लुटेरा' को 10 साल पूरे, विक्रमादित्य मोटवानी ने लिखा नोट 
रणवीर सिंह की 'लुटेरा' को 10 साल पूरे (तस्वीर: ट्विटर)

सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की 'लुटेरा' को 10 साल पूरे, विक्रमादित्य मोटवानी ने लिखा नोट 

Jul 05, 2023
03:59 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की 'लुटेरा' भारतीय सिनेमा की यादगार फिल्मों की सूची में शुमार है। विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। आज (5 मई) फिल्म 'लुटेरा' ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर रणवीर और सोनाक्षी ने 'लुटेरा' की ढेर सारी झलकियां अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की हैं।

लुटेरा

डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है 'लुटेरा' 

मोटवानी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'समय के साथ यादें धुंधली हो सकती हैं, लेकिन वे कभी धुंधली नहीं होंगी। हम उन्हें हमेशा संजोकर रखेंगे और जानते हैं कि उस समय कुछ बहुत खास हुआ था। लुटेरा को 10 साल पूरे।' 'लुटेरा' का निर्माण अनुराग कश्यप, एकता कपूर, शोभा कपूर और विकास बहल ने मिलकर किया था। 'लुटेरा' OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट