NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या अक्षय कुमार ने साइन की मुदस्सर अजीज की फिल्म?
    अगली खबर
    क्या अक्षय कुमार ने साइन की मुदस्सर अजीज की फिल्म?
    क्या अक्षय ने साइन की मुदस्सर अजीज की फिल्म?

    क्या अक्षय कुमार ने साइन की मुदस्सर अजीज की फिल्म?

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 08, 2021
    12:17 pm

    क्या है खबर?

    अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी दर्शकों को खूब भाती है। असल जिंदगी में भी उनकी काफी अच्छी दोस्ती है। तभी तो पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री निखरकर आती है।

    अब इस जोड़ी के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, अक्षय और सोनाक्षी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।

    सुनने में आ रहा है कि दोनों ने निर्देशक मुदस्सर अजीज की अगली फिल्म साइन कर ली है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिपोर्ट

    अक्षय और सोनाक्षी के साथ निर्देशक ने फाइनल की फिल्म

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय ने निर्देशक मुदस्सर अजीज की अगली फिल्म साइन कर ली है। मुदस्सर अजीज इन दिनों काफी व्यस्त हैं।

    वह कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। इनमें से एक फिल्म उन्होंने फाइनल कर लीा है। इस फिल्म का नाम उन्होंने '2 एक्स.एल' रखा है। फिल्म के लिए उन्होंने अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को साइन किया है।

    इस फिल्म का निर्माण अश्विन वर्दे करेंगे। अगले साल मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

    लुक

    फिल्म के लिए अपना हुलिया बदलेंगे अक्षय

    फिल्म '2 एक्स.एल' में अक्षय एक जुदा अवतार में नजर आएंगे। उनका यह अवतार पहले कभी दर्शकों ने नहीं देखा होगा।

    अक्षय प्रोस्थेटिक मेकअप की मदद से एक मोटे व्यक्ति के रूप में नजर आएंगे और फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे।

    अक्षय अपनी बॉडी के साथ जल्दी प्रयोग नहीं करते, इसलिए उन्हें एक अलग लुक देने के लिए निर्माता मेकअप आर्टिस्ट की मदद लेंगे। अक्षय का किरदार वैसा ही होगा, जैसा फिल्म 'बधाई हो बधाई' में अनिल कपूर का था।

    जानकारी

    इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं अक्षय-सोनाक्षी

    अक्षय-सोनाक्षी पहली बार 2012 में फिल्म 'राउडी राठौर' के लिए साथ आए थे।

    इसके बाद फिल्म 'ओह माय गॉड' में दोनों ने साथ काम किया। हालांकि, सोनाक्षी इस फिल्म के गाने में नजर आई थीं।

    फिल्म 'जोकर' और 'हॉलीडे' में भी अक्षय और सोनाक्षी को साथ देखा गया। फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन' और 'बॉस' में भी अक्षय और सोनाक्षी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पिछली बार दोनों 2019 में फिल्म 'मिशन मंगल' में साथ दिखे थे।

    फिल्में

    ये हैं अक्षय और सोनाक्षी की आने वाली फिल्में

    अक्षय फिल्म सिंड्रेला, 'राम सेतु' और 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। वह 'अतरंगी रे', 'पृथ्वीराज', 'हाउसफुल 5' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे। अक्षय फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में काम कर रहे हैं। वह प्रियदर्शन की फिल्म का भी हिस्सा हैं।

    दूसरी तरफ सोनाक्षी जल्द ही वेब सीरीज 'फालेन' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। वह फिल्म 'बुलबुल तरंग' और वेब सीरीज 'हीरा मंडी' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म 'ककुड़ा' में भी सोनाक्षी अहम भूमिका निभाएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सोनाक्षी सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कमल हासन
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार ने कश्मीर में स्कूल बनवाने के लिए दान किए एक करोड़ रुपये कश्मीर
    अक्षय कुमार ने 'धूम 4' में काम करने को लेकर कही ये बात मनोरंजन
    WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा बॉलीवुड समाचार
    'रक्षाबंधन' में अक्षय की बहनों की भूमिका निभाएंगी सादिया, दीपिका, स्मृति श्रीकांत व सहेजमीन ट्विटर

    बॉलीवुड समाचार

    संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने विज्ञापन से किया ऑन स्क्रीन डेब्यू करण जौहर
    पायल रोहतगी पर हुई FIR, महात्मा गांधी समेत अन्य के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी मुंबई
    पति दिलीप कुमार के निधन के बाद अब सायरा बानो अस्पताल में हुईं भर्ती मुंबई
    सोनाक्षी सिन्हा ने रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म 'ककुड़ा' का भुज शेड्यूल किया पूरा मनोरंजन

    मनोरंजन

    अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने शुरू की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग अक्षय कुमार
    550 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी दीपिका पादुकोण की दूसरी हॉलीवुड फिल्म दीपिका पादुकोण
    अभिनेता और 'बिग बॉस 13' के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन बॉलीवुड समाचार
    जानिए 'अय्यप्पनम कोशियुम' के हिंदी रीमेक की शूटिंग कब शुरू करेंगे अर्जुन और जॉन झारखंड

    सोनाक्षी सिन्हा

    सलमान की 'दबंग 3' पर बैन लगाने की हो रही मांग, जानें क्या है कारण बॉलीवुड समाचार
    जानें दिसंबर में 'दबंग 3' सहित कौन सी बड़ी फिल्में होंगी रिलीज़ हॉलीवुड समाचार
    'महाभारत' और 'रामायण' को लेकर सोनाक्षी और एकता कपूर पर मुकेश खन्ना ने कसा तंज टीवी शो
    सोनाक्षी सिन्हा ने की विवेक अग्निहोत्री की पुलिस से शिकायत, जानिए क्या है मामला बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025