LOADING...
सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड 2' का मोशन पोस्टर जारी, फिर लौटेगा हस्तर का खौफ
'तुम्बाड 2' का मोशन पोस्टर आया सामने

सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड 2' का मोशन पोस्टर जारी, फिर लौटेगा हस्तर का खौफ

Apr 07, 2026
05:31 pm

क्या है खबर?

सोहम शाह ने जब से 'तुम्बाड 2' का आधिकारिक ऐलान किया है, यह चर्चा में बनी हुई है। फैंस इसलिए भी खुश है, क्योंकि सीक्वल में दोहरा रंग जमाने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल हाे गए हैं। निर्देशन की कमान आदेश प्रसाद ने संभाली है, जबकि निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा के पैन स्टूडियो के सहयोग से किया जा रहा है। इस बीच, निर्माताओं ने 'तुम्बाड 2' का आधिकारिक मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया है।

शूटिंग

शुरू हुई 'तुम्बाड 2' की शूटिंग, आया मोशन पोस्टर

सोहम ने 'तुम्बाड 2' का मोशन पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'हर संत का एक अतीत होता है। हर पापी का एक भविष्य होता है। पाप की विरासत लौटकर आती है, लोभ का चक्र चलता रहता है...एक बार फिर, तुम्बाड की दुनिया में आपका स्वागत है!' पोस्टर में पूर्ति की देवी की एक झलक को दिखाया गया है। इससे पहले, उन्होंने सेट से मुहूर्त शॉट की तस्वीरें साझा करते हुए बताया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'तुम्बाड 2' की पहली झलक

Advertisement