LOADING...
कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' से जुड़ा सोहेल खान का नाम, प्रतियोगी बनकर मचाएंगे धमाल
'अलायंस' में प्रतियोगी बनकर शामिल होंगे सोहेल खान

कुणाल खेमू के शो 'अलायंस' से जुड़ा सोहेल खान का नाम, प्रतियोगी बनकर मचाएंगे धमाल

Jun 26, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

कुणाल खेमू का रियलिटी शो 'अलायंस' काफी समय से चर्चा बटोर रहा है। शो का पहला एपिसोड 26 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली रही है। कुल 16 प्रतियोगियों शामिल हुए हैं, जो गेम में आगे बढ़ने और खुद को गेम में बनाए रखने के लिए संघर्ष करेंगे। फॉर्मेट के अनुसार, शो में हर निष्कासन के बाद नए प्रतियोगी शामिल होंगे। इनमें एक नाम सोहेल खान का सामने आ रहा है।

प्रतियोगी

वाइल्डकार्ड के ताैर पर 'अलायंस' में शामिल होंगे सोहेल

इंडिया टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक, सोहेल 'अलायंस' में शामिल होने वाले पहले वाइल्डकार्ड में से एक होंगे। सूत्र ने कहा, "सोहेल रियलिटी शो में जज के तौर पर काम कर चुके हैं और टीवी पर काफी समय से दिख रहे हैं। लेकिन यह पहली बार होगा जब वह किसी रियलिटी शो में हिस्सा लेंगे। वह आज या कल घर में प्रवेश करेंगे और अगले हफ्ते शो में नजर आएंगे।" इस खबर ने लोगों को बेहद उत्साहित कर दिया है।

ट्विस्ट

सोहेल खान की पूर्व पत्नी के शामिल होने की चर्चा तेज

खबरों की मानें, तो सोहेल की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह भी प्रतियोगियों में से एक होंगी। अगर वह शो का हिस्सा बनती हैं, तो उनका गेम देखना फैंस के लिए काफी रोमांचक और मजेदार साबित होगा। बता दें, 'अलायंस' जॉन डी मोल के लोकप्रिय डच शो का पहला अंतरराष्ट्रीय अनुकूलन है, जिसे भारत में बनिजय एशिया द्वारा निर्मित किया गया है। शो में रवि किशन, रीवा किशन, मिनी माथुर, अर्सलान गोनी, डेजी शाह और कुशाल टंडन जैसे कलाकार शामिल हैं।

Advertisement