Loading...
'अलायंस' से बाहर आते ही सोहेल खान ने संभाली निर्देशक की कुर्सी, शुरू की ये फिल्म
सोहेल खान की नई फिल्म पर आया अपडेट

'अलायंस' से बाहर आते ही सोहेल खान ने संभाली निर्देशक की कुर्सी, शुरू की ये फिल्म

Aug 06, 2026
06:47 pm

क्या है खबर?

सोहेल खान काफी समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसकी वजह कुणाल खेमू का रियलिटी शो 'अलायंस' था, जिसमें सोहेल ने बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया था। अब ये शो खत्म हो चुका है और सोहेल इससे बाहर आ चुके हैं, लेकिन आराम करने के बजाय उन्होंने तुरंत अपना काम शुरू कर दिया है। वो अपनी उस फिल्म की तैयारी में लग गए हैं, जिस पर काम पिछले साल से चल रहा था। सोहेल इस फिल्म के निर्देशक हैं।

परियोजना

निर्देशक के रूप में वापसी करेंगे सोहेल

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सोहेल एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें आयुष शर्मा और संजय दत्त मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। हालांकि, मुख्य अभिनेत्री का चयन होना बाकी है।

शूटिंग इस साल की शुरुआत में होने की उम्मीद थी, लेकिन बजट संबंधी दिक्कतों के कारण यह आगे नहीं बढ़ सकी।

सूत्र के अनुसार, सोहेल अब नए सिरे से इस परियोजना पर जुट चुके हैं और उनकी योजना साल के आखिर तक प्रोडक्शन कार्य शुरू करना है।

पिछली फिल्में

इन फिल्मों में निर्देशन का हुनर दिखा चुके सोहेल

रिपोर्ट के अनुसार, बिना नाम वाली ये फिल्म पंजाबी संस्कृति और शादी की रस्मों पर आधारित एक रोमांटिक कॉमेडी होगी, जो सोहेल की निर्देशन के क्षेत्र में वापसी का प्रतीक बनेगी।

इससे पहले, उन्होंने 'औजार' (1997), 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998), 'मैंने दिल तुझको दिया' (2002), 'जय हो' (2014) और 'फ्रीकी अली' (2016) जैसी फिल्मों के निर्देशन की कमान संभाली है।

बतौर अभिनेता सोहेल को आखिरी बार तेलुगू एक्शन थ्रिलर 'अर्जुन सन ऑफ विजयंती' (2025) में देखा गया था।

ADVERTISEMENT