Page Loader
सोहा अली खान कितनी पढ़ी-लिखी हैं? अभिनेत्री के पास हैं ये डिग्री
कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोहा अली खान? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sakpataudi)

सोहा अली खान कितनी पढ़ी-लिखी हैं? अभिनेत्री के पास हैं ये डिग्री

Oct 04, 2024
12:32 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सोहा अली खान हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। सोहा आज यानी 4 अक्टूबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहिद कपूर की 'दिल मांगे मोर' से की थी। सोहा 'रंग दे बसंती', 'खोया खोया चांद' और 'तुम मिले' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सोहा सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

पढ़ाई

लंदन में पढ़ाई कर चुकी हैं सोहा 

सोहा का जन्म 4 अक्टूबर, 1978 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नई दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से पूरी की है। इसके बाद सोहा ने ऑक्सफोर्ड के बैलिओल कॉलेज से आधुनिक इतिहास की पढ़ाई की। इतना ही नहीं, सोहा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंध में मास्टर डिग्री हासिल की। सोहा ने 'द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली फेमस' नाम की एक किताब लिखी है, जो 2017 में प्रकाशित हुई थी।

सोहा

बंगाली फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं सोहा

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोहा बंगाली फिल्म में काम कर चकुी हैं। वह 2004 में आई बंगाली फिल्म 'इति श्रीकांत' में नजर आई थीं। उन्होंने एक और बंगाली फिल्म में काम किया है, जिसका नाम 'ओंतोरमोहोल' है। सोहा ने 2022 में आई वेब सीरीज 'कौन बनेगी शिखरवती' के जरिए OTT की दुनिया में कदम रखा था, जो ZEE5 पर उपलब्ध है। इसके अलावा वह अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'हश हश' में भी नजर आ चुकी हैं।