Page Loader
अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' और विक्की कौशल की 'छावा' की पहली झलक कब आएगी सामने? 
'छावा' की झलक इस दिन आएगी सामने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' और विक्की कौशल की 'छावा' की पहली झलक कब आएगी सामने? 

Jul 23, 2024
05:51 pm

क्या है खबर?

दर्शक पिछले लंबे समय से 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आने वाली है। पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खबर है कि 'स्त्री 2' के साथ अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' और विक्की कौशल की 'छावा' का टीजर जारी किया जाएगा।

छावा

छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी राजे की कहानी है 'छावा'

'बैड न्यूज' की सफलता का आनंद उठा रहे विक्की जल्द 'छावा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की की जोड़ी पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। 'छावा' में विक्की छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी राजे का किरदार निभा रहे हैं। उधर, 'खेल खेल में' के बाद अक्षय फिल्म 'स्काई फोर्स' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों पहले हुए हवाई युद्ध पर आधारित होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट