'सितारे जमीन पर' की OTT रिलीज तारीख जारी, जानिए कब-कहां देख सकेंगे
क्या है खबर?
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए कमर कस चुकी है। पिछले साल 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, अभिनेता-निर्माता ने इसे यूट्यूब पर जारी करने का फैसला किया था। रेंट का किराया 100 रुपये रखा गया था। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद, यह आखिरकार OTT पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें, 'सितारे जमीन पर' एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है।
रिलीज
इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'सितारे जमीन पर'
'सितारे जमीन पर' का प्रीमियर सोनी लिव पर किया जाएगा। यह 3 अप्रैल, 2026 से प्लेटफाॅर्म पर उपलब्ध हो जाएगी। निर्माताओं ने आधिकारिक पोस्ट जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'किसी के लिए अलग... किसी के लिए सामान्य। सबका अपना नॉर्मल होता है।' फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य किरदार में नजर आई हैं। यह 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' की दूसरी कड़ी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 166.58 करोड़ रुपये कमाए थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Kisi ke liye alag… kisi ke liye normal.
— Sony LIV (@SonyLIV) March 23, 2026
Sabka apna normal hota hai. ❤️
A heartwarming story of Hope, heart and healing💫
Watch #SitaareZameenPar #SabkaApnaApnaNormal, streaming from 3rd April on Sony LIV#SitaareZameenParOnSonyLIV pic.twitter.com/YvBbFlOTNS