'सितारे जमीन पर' OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार, जानिए कहां होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून, 2025 काे सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। काफी लंबे इंतजार के बाद निर्माताओं ने आखिरकार इसे OTT पर उपलब्ध कराने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 'सितारे जमीन पर', 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' की दूसरी किस्त है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, आशीष पेंडसे, अरूश दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन और नमन मिश्रा जैसे सितारे भी मौजूद हैं।
OTT
इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'सितारे जमीन पर'
करीब 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद, आमिर की 'सितारे जमीन पर' सोनी लिव पर दस्तक देने वाली है। निर्माताओं ने आधिकारिक पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'टिंगू बास्केटबॉल कोच, 10 तूफानी सितारे और उनकी यात्रा। देखें 'सितारे जमीन पर', 'सबका अपना अपना नॉर्मल है', जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग।' बता दें, फिल्म के पहले भाग 'तारे जमीन पर' को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#SitaareZameenPar Premieres soon on @SonyLIV.#AamirKhan @geneliad @dollyahluwalia #GurpalSingh @brijkala @AKPPL_Official @DivyNidhiSharma @aparna1502 @ShankarEhsanLoy @RamSampathLive @r_s_prasanna pic.twitter.com/4E6RSISzP7
— Cinema Mania (@ursniresh) March 9, 2026
फिल्म
'सितारे जमीन पर' की कहानी और कास्ट
आर.एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित 'सितारे जमीन पर' गुलशन अरोरा (आमिर) की कहानी है जो बास्केटबॉल कोच है। नशे में आकर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के चलते उसे सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई जाती है। यहीं से गुलशन की जिंदगी बदल जाती है, क्योंकि उसकी जिंदगी में 10 दिव्यांग बच्चे आते हैं जिन्हें बास्केटबॉल सिखाने की जिम्मेदारी उसे मिलती है। इस फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में करीब 267 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।