Page Loader
गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम का 76 साल की उम्र में निधन
गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम नहीं रहे (तस्वीर: एक्स/@shahidmaliya)

गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम का 76 साल की उम्र में निधन

Apr 29, 2024
12:54 pm

क्या है खबर?

मशहूर गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम उर्फ कृष्ण कुमार माल्या का निधन हो गया है। उन्होंने आज (29 अप्रैल) 76 साल की उम्र में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर की जानकारी खुद शाहिद ने दी है। गायक ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार आज शाम वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा। सलीम पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी से लड़ते हुए आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

पोस्ट

शाहिद ने पिता संग साझा की तस्वीर 

शाहिद ने लिखा, 'हमारे प्यारे पिता का आज सुबह 5:49 बजे नानावती अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आज 29 अप्रैल को शाम 4 बजे 703, कॉस्मोपोलिस टॉवर, युमना नगर, अंधेरी पश्चिम से वर्सोवा कब्रिस्तान ले जाया जाएगा।' शाहिद ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर भी साझा की। बटे दें, शाहिद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'कुड़माई' समेत कई गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर