LOADING...
मशहूर गायक नांकू की नई एल्बम 'प्यार एन स्टफ' जारी, 15 गानें हैं शामिल
मशहूर गायक नांकू की 5वीं एल्बम रिलीज

मशहूर गायक नांकू की नई एल्बम 'प्यार एन स्टफ' जारी, 15 गानें हैं शामिल

Feb 17, 2026
11:48 am

क्या है खबर?

इंडी-पॉप कलाकार नांकू उर्फ उद्भव आचार्य ने अपने चाहने वालों को शानदार तोहफा दिया है। उनकी 5वीं और बहुप्रतीक्षित एल्बम 'प्यार एन स्टफ' जारी हो गई है, जिसमें कुल 15 गानें शामिल हैं। गानों का रनटाइम करीब 40 मिनट है, जो क्लब-रेडी बीट्स से भावुक पॉप तक को कवर करते हैं। यह एल्बम वार्नर म्यूजिक इंडिया के माध्यम से रिलीज की गई है, जो यूट्यूब समेत अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इसे फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

एम्बम

'नॉटी नानकु' से हुई थी एल्बम की शुरुआत

नांकू ने अपनी एल्बम की शुरुआत जनवरी के अंत में 'नॉटी नानकु' ट्रैक के साथ की थी। इसमें गायक के चुलबुले और जोशीले अंदाज को विशेष रूप से रिलीज किया गया था। इसके बाद, 6 फरवरी को 'प्यार की सी' गाना रिलीज किया गया। इस गाने ने लोगों का इस कदर ध्यान आकर्षित किया कि लोग पूरी एल्बम के लिए उत्साहित हो गए थे। हाल ही में, दिल्ली में उन्होंने शानदार कॉन्सर्ट किया जिसमें हनी सिंह भी शामिल हुए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

प्रतिक्रिया

'प्यार एन स्टफ' की रिलीज पर गायक ने दी प्रतिक्रिया

उधर एल्बम की रिलीज पर नांकू ने कहा, "मैं इस एल्बम को चुटीला, हास्यपूर्ण और एक के बाद एक धमाकेदार गानों से भरपूर कहूंगा। हर गाने का अपना अलग अंदाज है, लेकिन साथ मिलकर वे मेरी अभी की स्थिति को दर्शाते हैं। मैं बस इतना चाहता हूं कि लोग इसका आनंद लें, इस पर नाचें और सुनते समय कुछ महसूस करें।" बता दें, 'प्यार एन स्टफ' में धनजी, करुण, राजा, वासु रैना और DRV जैसे कलाकारों के कोलाबोरेशन शामिल हैं।

Advertisement