गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी? सुखबीर बादल ने साझा किया ऑडियो
क्या है खबर?
पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने बताया है कि गायक को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जान से मारने की धमकी मिली है। अपने हालिया पोस्ट में सुखबीर ने चौंकाने वाला ऑडियो भी साझा किया है जिसमें गोल्डी बराड़ होने का दावा करने वाला एक व्यक्ति गायक को धमकी दे रहा है। उन्होंने गंभीर मामले को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने उठाया है।
पोस्ट
सुखबीर सिंह ने पोस्ट में लिखी ये बात
सुखबीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'यह जानकर बहुत दुख हुआ कि हमारे सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल को गोल्डी बराड़ से धमकी मिली है, वह भी मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के ठीक बाद, सिर्फ इसलिए कि वह हाल ही में मेरे बादल स्थित आवास पर मुझसे मिलने आए थे।' उन्होंने पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आगे लिखा, 'कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Disturbed to learn that our superstar Gippy Grewal received a threat from notorious gangster Goldy Brar — right after CM @BhagwantMann withdrew his security cover, just because he came to meet me at my Badal residence recently!
— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) March 17, 2026
No one is safe in Punjab anymore, as law and order… pic.twitter.com/SyZQoUXmG9
हमला
सिद्धू मूसेवाला की मौत का मामला उठाकर बोला हमला
सिद्धू मूसेवाला की मौत का जिम्मेदार मुख्यमंत्री मान को ठहराते हुए उन्होंने लिखा, 'हम पहले ही अपने सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक, मूसेवाला को खो चुके हैं। अगर कोई दुर्घटना होती है, भगवंत मान, तो आप सीधेतौर पर जिम्मेदार होंगे।' बता दें कि वायरल ऑडियो में, कॉल करने वाले व्यक्ति ने चेतावनी दी कि अगर गायक ने उसके मैसेज को नजरअंदाज किया, तो "गोलियां नहीं संभाल पाएगा।" हालांकि, अधिकारियों की ओर से ऑडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।