ग्रेटर नोएडा के होटल में हुई गायक गौरव की दुखद मौत, महज 25 की उम्र में ली आखिरी सांस
मनोरंजन
ग्रेटर नोएडा में एक दुखद हादसे में 25 साल के युवा गायक गौरव की जान चली गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी एक महिला दोस्त के साथ होटल की खिड़की से बाहर देख रहे थे।
उसी दौरान उनका हाथ गलती से एक हाई-वोल्टेज तार से छू गया और उन्हें करंट लग गया। इस दर्दनाक पल की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
गायक गौरव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।