NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गायक भूपिंदर सिंह का निधन, दिल को सुकून देते हैं उनके ये सदाबहार गाने
    अगली खबर
    गायक भूपिंदर सिंह का निधन, दिल को सुकून देते हैं उनके ये सदाबहार गाने
    दिल को सुकून देते हैं भूपिंदर सिंह ये गाने

    गायक भूपिंदर सिंह का निधन, दिल को सुकून देते हैं उनके ये सदाबहार गाने

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 19, 2022
    11:01 am

    क्या है खबर?

    प्रसिद्ध गायक भूपिंदर सिंह की मखमली आवाज की हर कोई तारीफ करता था। सोमवार को 82 साल की उम्र में मुंबई में उनका निधन हो गया। संगीत इंडस्ट्री के लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है।

    समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, उनकी पत्नी मिताली सिंह ने बताया कि मुंबई के एक अस्पताल में इस दिवंगत गायक ने आखिरी सांस ली।

    भूपिंदर की शख्सियत को भुलाया नहीं जा सकता। आइए उनके कुछ सदाबहार गानों पर नजर डालते हैं।

    #1

    नाम गुम जाएगा

    भूपिंदर को गजलों से खास पहचान मिली और उन्होंने अपनी गायिकी से बॉलीवुड को समृद्ध किया।

    'नाम गुम जाएगा' में उनकी सुरीली आवाज ने ना जाने कितनों को दीवाना बनाया होगा। यह फिल्म 'किनारा' का गाना है, जो दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था।

    जाने-माने म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन के इस गाने को भूपिंदर ने लता मंगेशकर के साथ मिलकर गाया था। लता के साथ उनकी जुगलबंदी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

    #2

    दिल ढूंढता है

    भूपिंदर का गाना 'दिल ढूंढता है' ने लाखों आशिकों का दिल धड़काया होगा। इस रोमांटिक गाने को उनकी आवाज ने अमर कर दिया। मदन मोहन ने इस गाने को अपना संगीत दिया था।

    एक बार फिर लता के साथ भूपिंदर ने इस गाने में सुर-से-सुर मिलाए।

    यह फिल्म 'मौसम' का गाना है, जिसमें शर्मिला टैगोर और संजीव कुमार रोमांस करते हुए नजर आए थे। इसमें प्यार की मासूमियत को खूबसूरती से फिल्माया गया है।

    #3

    बीती न बिताई रैना

    लता के साथ भूपिंदर की जोड़ी हिट रही है। फिल्म 'परिचय' के गाने 'बीती न बिताई रैना' के लिए दोनों फिर साथ आए। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे थे, जबकि इसे आरडी बर्मन ने कंपोज किया था।

    इसी गाने के लिए 1972 में लता को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसे जया बच्चन और संजीव कुमार पर फिल्माया गया था।

    गाने में जया और संजीव की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। यह गाना आपके दिल को छू जाएगा।

    #4

    किसी नजर को तेरा इंतजार

    रोमांटिक गानों को सुर देने में भूपिंदर को महारत हासिल थी। फिल्म 'ऐतबार' के उनके गाने 'किसी नजर को तेरा इंतजार' को भला कैसे भुलाया जा सकता है।

    इस गाने में सुरेश ओबेरॉय और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी नजर आई थी। इस गाने को भूपिंदर के साथ लता की बहन और गायिका आशा भोसले ने मिलकर गाया था।

    बप्पी लहरी इसके म्यूजिक डायरेक्टर थे। यह बॉलीवुड के लोकप्रिय सैड सॉन्ग में शामिल है।

    #5

    करोगे याद तो हर बात याद आएगी

    1982 में आई फिल्म 'बाजार' का गाना 'करोगे याद तो हर बात याद आएगी' भूपिंदर के फैंस को जरूर सुनना चाहिए। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और स्मिता पाटिल नजर आए थे।

    खय्याम ने इसका संगीत तैयार किया था, जबकि बशर नवाज ने इसका लेखन किया था।

    यह गाना आपको एक अलग सफल पर लेकर जाएगा। उदासी भरे इस गाने में प्यार और विरह को भूपिंदर ने बखूबी लोगों के जेहन में उतारा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री
    सेलिब्रिटी की मौत
    गाना

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    बॉलीवुड समाचार

    'शाबाश मिट्ठू' से 'गार्गी' तक, इस सप्ताह रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में राजकुमार राव
    अनसुने किस्से: मुश्किलों से हुई थी देवदास की शूटिंग, बार-बार हो रहे थे हादसे सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या इसी महीने लंदन में गर्लफ्रेंड नंदिता से शादी रचाएंगे विद्युत जामवाल? लंदन
    करण जौहर ने करीना कपूर को ऑफर की थी यह बड़ी फिल्म, लेकिन हो गया झगड़ा करण जौहर

    संगीत इंडस्ट्री

    फिर सिंगर बनने जा रहे ऋतिक रोशन, अब फिल्म 'कृष 4' के लिए गाएंगे गाना बॉलीवुड समाचार
    तय हुई सिंगर कनिका कपूर की शादी की तारीख, जानिए किस दिन लेंगी सात फेरे सेलिब्रिटी गॉसिप
    गायक मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें सेलिब्रिटी गॉसिप
    26 साल बाद वापसी कर रहीं मंदाकिनी, बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार

    सेलिब्रिटी की मौत

    'रामायण के रावण' अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक से निधन, लंबे समय से थे बीमार टीवी जगत की खबरें
    कैंसर से जंग हार गए 'फ्रेंड्स' के अभिनेता जेम्स माइकल टायलर, 59 की उम्र में निधन हॉलीवुड समाचार
    अभिनेता युसूफ हुसैन का निधन, हंसल मेहता समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार
    कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार बॉलीवुड समाचार

    गाना

    भारत में चला स्पॉटिफाई का जादू, एक सप्ताह में जोड़े 10 लाख यूनिक यूजर्स गूगल
    टिक-टॉक ऐप के बाद अब अपने स्मार्टफोन लाएगी बाइटडांस, तैयारी शुरू चीन समाचार
    टिक-टॉक की मालिक कंपनी बाइटडांस शुरू करेगी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस भारत की खबरें
    बरेली में "गिरा" दुनिया का सबसे बड़ा झुमका, वजन और कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025