अरुणाचल में सिक्किम के रैपर UNB पर बेरहमी से हमला, क्या सोशल मीडिया जंग है इसकी वजह?
मनोरंजन
सिक्किम के रैपर UNB (उगेन नामग्याल भूटिया) पर मंगलवार शाम को अरुणाचल प्रदेश के तिवारी गांव के पास हमला हुआ।
वे एक फेस्टिवल में परफॉर्म करके लौट रहे थे, उसी वक्त यह घटना हुई। 2 गाड़ियों ने पीछा करके उनकी गाड़ी रोकी।
इसके बाद हमलावरों ने रॉड से उन पर और उनकी टीम पर हमला बोल दिया।
पुलिस डॉन काम की जांच कर रही
हमले में UNB के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। हमलावरों ने जैसे ही मौके पर एक ट्रक को आते देखा, वे तुरंत वहां से भाग खड़े हुए।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। हालांकि, खराब कनेक्टिविटी और किसी गवाह के न होने की वजह से जांच में देरी हो रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस हमले के पीछे UNB और स्थानीय रैपर डॉन काम के बीच सोशल मीडिया पर चल रही तनातनी का हाथ तो नहीं।