NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सिकंदर' के निर्माताओं को भयंकर नुकसान, रातों-रात 600 साइटों पर लीक हुई सलमान खान की फिल्म
    अगली खबर
    'सिकंदर' के निर्माताओं को भयंकर नुकसान, रातों-रात 600 साइटों पर लीक हुई सलमान खान की फिल्म
    सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' हुई लीक

    'सिकंदर' के निर्माताओं को भयंकर नुकसान, रातों-रात 600 साइटों पर लीक हुई सलमान खान की फिल्म

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 30, 2025
    11:12 am

    क्या है खबर?

    सलमान खान की और इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' आखिरकार 30 मार्च को यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।

    हालांकि, रिलीज से पहले इस फिल्म के साथ कुछ ऐसा हुआ कि निर्माताओं को करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया।

    दरअसल, फिल्म कई पायरेटेड साइटों पर लीक हो गई है। इसे 600 साइटों पर लीक कर दिया गया था, जिसे मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने एक बुरे सपने की तरह बताया।

    खुलासा

    निर्माताओं ने शुरू की फिल्मों को हटाने की कवायद

    ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने 'सिकंदर' के ऑनलाइन लीक होने पर एक्स पर ट्वीट किया कि थिएट्रिकल रिलीज से पहले किसी फिल्म का लीक हो जाना किसी निर्माता के लिए एक बुरे सपने की तरह है। दुर्भाग्य से यही कल (शनिवार) शाम साजिद नाडियाडवाला की 'सिकंदर' के साथ हुआ।

    कोमल ने आगे लिखा, ' फिल्म के निर्माताओं ने कल रात अधिकारियों को फिल्म को 600 साइटों से हटवाने के लिए कहा, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।'

    खामियाजा

    निर्माताओं के लिए बड़ा झटका

    कोमल ने आगे ये भी लिखा कि ये घटना सलमान की फिल्म के निर्माता को महंगा पड़ सकती है।

    वैसे फिल्म की रिलीज पर इसका पायरेसी का शिकार होना कोई नई बात नहीं। फिल्म के सिनेमाघरों में आते ही ऐसे मामले सामने आते रहते हैं और यह लगभग अब हर फिल्म के साथ होता है लेकिन 'सिकंदर' रिलीज से पहले ही पाइरेसी का शिकार हो गई, जो बेशक निर्माताओं के लिए एक बड़ा झटका है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    It’s the worst nightmare for any producer. A film being leaked before its theatrical release. Unfortunately, that’s what happened last evening to Sajid Nadiadwala’s ‘Sikandar’, slated to release today in cinemas. The producer had the authorities pull the film down from 600 sites… pic.twitter.com/mRA8T4qG23

    — Komal Nahta (@KomalNahta) March 30, 2025

    स्बजट

    'सिकंदर' बनाने में कितनी लागत आई?

    पायरेसी की वजह फिल्म की कमाई पर असर पड़ता है और उसका खामियाजा निर्माताओं को भुगतना पड़ता है, क्योंकि फिल्म को बनाने में मोटी रकम खर्च होती है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सिकंदर' को बनाने के लिए निर्माताओं ने करीब करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

    सलमान इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। सलमान के प्रशंसक तो उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    स्टारकास्ट

    फिल्म में दिख रहे ये कलाकार

    यह फिल्म एआर मुरुगदाॅस के निर्देशन में बनी है, जिन्होंने आमिर खान को लेकर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' बनाई थी। 'सिकंदर' में सलमान की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है।

    हाल ही में सलमान ने बताया था कि वह 'सिकंदर' से पहले रश्मिका के बारे में कुछ नहीं जानते थे।

    इस फिल्म में प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी सहित कई कलाकार सहायक भूमिका में नजर आ रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सिकंदर फिल्म
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान
    रश्मिका मंदाना

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    सिकंदर फिल्म

    सलमान खान बोले- दर्शकों को ना चलाओ, गंदी फिल्में बनाओगे तो फ्लॉप ही होंगी सलमान खान
    सलमान खान बोले- बहुत सारे विवादों से गुजर चुके भाई, अब नहीं चाहिए हमें कोई विवाद सलमान खान
    'सिकंदर' से पहले रश्मिका मंदाना काे नहीं जानते थे सलमान खान, बताया कैसे हुआ परिचय सलमान खान

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड में सफल होने के लिए इमरान हाशमी ने बदला था अपना नाम, फिर क्या हुआ? इमरान हाशमी
    इमरान हाशमी की 'आवारापन' के सीक्वल का ऐलान, रिलीज तारीख से भी उठ गया पर्दा   इमरान हाशमी
    प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की 'फुले' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  प्रतीक गांधी
    इमरान हाशमी ने प्रशंसकों से साथ मनाया अपना जन्मदिन, जानिए आखिर क्यों मांगी माफी  इमरान हाशमी

    सलमान खान

    सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का नया टीजर कब होगा रिलीज?  रश्मिका मंदाना
    रिलीज होते ही फ्लॉप मान ली गईं थीं ये फिल्में, बाद में बनीं बेमिसाल अमिताभ बच्चन
    'सिकंदर' का नया टीजर जारी, सलमान खान का दिखा धाकड़ अवतार  रश्मिका मंदाना
    सलमान खान की 'सिकंदर' से जॉन अब्राहम की 'डिप्लोमैट' तक, मार्च में आएंगी ये फिल्में जॉन अब्राहम

    रश्मिका मंदाना

    विक्की कौशल की 'छावा' बनी साल की पहली 400 करोड़ी फिल्म, 15वें दिन किया ये कमाल विक्की कौशल
    'छावा' ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाई लंबी छलांग, 500 करोड़ से बस इतनी दूर विक्की कौशल
    बॉक्स ऑफिस: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने 17वें दिन लगाई लंबी छलांग, इतनी हुई कमाई  विक्की कौशल
    बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'छावा' का तूफान, 18वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये  विक्की कौशल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025