Page Loader
लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियों पर सलमान खान बोले- सब अल्लाह पर है 
सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों पर तोड़ी चुप्पी (तस्वीर: एक्स/@BeingSalmanKhan)

लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियों पर सलमान खान बोले- सब अल्लाह पर है 

Mar 27, 2025
11:48 am

क्या है खबर?

काफी समय से सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह बहुचर्चित फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान इन दिनों फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। 'सिकंदर' की रिलीज से पहले हाल ही में सलमान ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

प्रतिक्रिया

जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है- सलमान 

मीडिया से बात करते हुए जब सलमान से पूछा गया कि क्या उन्हें लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों से डर लगता है। अभिनेता ने कहा, "भगवान, अल्लाह, सब उन पर है। जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है। बस यही है। कभी-कभी इतने लोगों को साथ में लेके चलना पड़ता है, बस वही समस्या हो जाती है।" गौरतलब है कि पिछले कई सालों में सलमान और उनके परिवार व दोस्तों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खतरा मंडरा रहा है।

धमकियां

लगातार मिल रही हैं सलमान को धमकियां 

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से सलमान को अब तक कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की गई थी। गोलीबारी के कुछ घंटों बाद बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली थी। पिछले दिनों एक शख्स ने धमकी देकर सलमान से 5 करोड़ रुपये मांगे थे। मुंबई पुलिस ने धमकी देने वाले को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।