थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की फिल्म 'सिग्मा' का ट्रेलर रिलीज, 500 करोड़ का सट्टा, ड्रग्स और बदला
सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जेसन संजय बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘सिग्मा’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें संदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं। कहानी 500 करोड़ रुपये के ड्रग्स और जुए के बड़े कारोबार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां धोखा और बदला कहानी का अहम हिस्सा है। फहाद अब्दुल्ला भी फिल्म में नजर आएंगे। ‘सिग्मा’ 2 अक्टूबर, 2026 को लायका प्रोडक्शंस के बैनर तले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉक्स ऑफिस पर बाप-बेटे की टक्कर
सुपरस्टार विजय के बेटे जेसन संजय ने एक्टिंग के बजाय निर्देशन को अपना करियर चुना। उन्होंने निर्देशक अल्फोंस पुथ्रेन के साथ एक्टिंग का एक प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था। अब उनकी पहली फिल्म ‘सिग्मा’ रिलीज होने वाली है। खास बात ये है कि विजय की चर्चित फिल्म ‘थिरुपाची’ भी 1 अक्टूबर को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही ‘सिग्मा’ और ‘थिरुपाची’ की रिलीज के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।