सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने म्यूजिक लेबल पर लगाया आरोप, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
क्या है खबर?
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के नए गाने 'फैंटम' के रिलीज होते ही विवाद खड़ा हो गया। इस गाने ने 'सागा म्यूजिक लेबल' को मुसीबत में डाल दिया है। सिद्धू के माता-पिता, बलकौर सिंह और चरण कौर ने लेबल पर उनकी सहमति के बिना गाना रिलीज करने का आरोप लगाया है। सागा म्यूजिक ने गायक के माता-पिता के विरोध के बावजूद भी गाने को रिलीज कर दिया। इस पर नाराज होकर उन्होंने लेबल को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मामला
माता-पिता ने जारी किया बयान
गुरुवार को बयान जारी करते हुए लिखा गया, 'सिद्धू मूसेवाला का गाना 'फैंटम', सागा म्यूजिक द्वारा हमारी अनुमति या अधिकार के बिना रिलीज किया जा रहा है। हमने उनसे रिलीज को रोकने और बातचीत के जरिए कोई समाधान निकालने का अनुरोध किया था, लेकिन सागा म्यूजिक ने हमारी ओर से किसी भी वैध दस्तावेज के बिना ही इसे आगे बढ़ा दिया है। हम सिद्धू मूसेवाला की विरासत और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उचित कानूनी कदम उठा रहे हैं।'
सिद्धू
अन्य कलाकारों से की ये अपील
सिद्धू के माता-पिता ने अन्य कलाकारों और म्यूजिक लेबल से अनुरोध किया कि वे भी गायक के किसी भी गाने की घोषणा या उसे रिलीज करने से पहले परिवार से बात करें।
सागा म्यूजिक का कहना है कि 2020 में उनका सिद्धू के साथ एक निजी समझौता हुआ था और उन्हें सीधे पैसे दिए गए थे, जिसके तहत लेबल को इस गाने को रिलीज करने के अधिकार मिल गए थे।
अब गायक के माता-पिता इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें बयान
Sidhu Moose Wala’s song #PHANTOM has sparked controversy after his parents alleged that Saga Music released it without permission. The family says it will pursue legal action to protect his rights and legacy. #SidhuMooseWala #Phantom #SagaMusic #PunjabiMusic #LegalAction� pic.twitter.com/b4Uz0FiqyO
— Sumiit Siingh (@imsumitsinghs) November 13, 2026