Loading...
टोरंटो से शुरू होगा सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम टूर, मंच पर होगी गायक की वापसी
सिद्धू मूसेवाला के होलोग्राम टूर पर आया अपडेट

टोरंटो से शुरू होगा सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम टूर, मंच पर होगी गायक की वापसी

Aug 25, 2026
02:19 pm

क्या है खबर?

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला भले जीवित हों, लेकिन फैंस को उन्हें मंच पर देखने का मौका मिलेगा। आयोजकों ने गायक के होलोग्राम टूर का ऐलान किया था, जिसकी शुरुआत कनाडा के टोरंटो से होगी। इस कॉन्सर्ट को 'साइंड टू गॉड वर्ल्ड टूर' नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि टूर के उद्घाटन के अवसर पर गायक अपने होलोग्राम के जरिए मंच पर वापसी करेंगे। इसमें उनके मूल गायन को 3D विजुअल्स के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

कॉन्सर्ट

जानिए कब मिलेगा मूसेवाला को मंच पर देखने का मौका

'साइंड टू गॉड वर्ल्ड टूर' का पहला शो 8 अक्टूबर, 2026 को टोरंटो के स्कोटियाबैंक एरिना में निर्धारित किया गया है। यहां से उनके नियोजित अंतरराष्ट्रीय दौरे की शुरुआत होगी।

कनाडा के टोरंटो में होने वाले इस कॉन्सर्ट में, मूसेवाला के मूल गायन का 3D होलोग्राफिक प्रोजेक्शन दिखाया जाएगा।

मंच पर ऐसी तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे गायक की उपस्थिति को फिर से जीवंत किया जा सके।

शो में मूसेवाला के गीत '295' का म्यूजिक वीडियो भी जारी किया जाएगा।

घोषणा

टूर के पहले चरण में 10 शो की योजना

हाल ही में, गायक के पिता ने बताया था कि इस टूर के पहले चरण में कुल 10 शो की योजना बनाई गई है। इनमें टोरंटो के अलावा, लंदन, लॉस एंजिल्स और पंजाब जैसे प्रमुख स्थानों को वर्णित किया गया है।

कॉन्सर्ट के लिए प्री-सेल टिकट 25 अगस्त से लाइव हो गए हैं, आम जनता इन्हें अगली सुबह 10 बजे से खरीद सकेगी।

बता दें, मूसेवाला की 29 मई, 2022 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ADVERTISEMENT