LOADING...
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को मिली जमानत
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को मिली जमानत

Mar 12, 2026
01:47 pm

क्या है खबर?

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में 2 आरोपियों पवन बिश्नोई और जगतार सिंह की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की बेंच ने 12 मार्च को सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। इसके तहत 2022 में गायक की सरेआम हुई हत्या के आरोपियों को जमानत मिल गई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

रिहाई

सुनवाई जारी रहने तक मिल सकती है रिहाई

कोर्ट के आदेशानुसार, हाई-प्रोफाइल हत्या मामले की सुनवाई जारी रहने तक दोनों आरोपियों पवन और जगतार को हिरासत से रिहा किया जा सकता है। मामला 29 मई, 2022 में पंजाब के मानसा जिले से जुड़ा है, जब गायक मूसेवाला को गोलियों से छलनी करते हुए मौत के घाट उतार दिया गया था। इस घातक हमले ने उस वक्त संगीत जगत समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद पंजाब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

Advertisement

गिरफ्तारी

हत्या के कुछ दिन बाद पुलिस ने आरोपियों को किया था गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने जून, 2022 के पहले हफ्ते में आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पुष्टि की थी कि आरोपी उन लोगों में शामिल था जिन्हें लॉजिस्टिक सहायता और रेकी करने के आरोप में पकड़ा गया था। वहीं आरोपी जगतार का नाम साजिशकर्ताओं के रूप में सामने आया था जो गायक के घर के पास ही रहता था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद इन दोनों आरोपियों को 12 मार्च को जमानत दी गई है।

Advertisement