'द वन' से सालों बाद सिनेमा में लौटे टीवी के 2 दिग्गज, किरदारों से मचाएंगे तहलका
क्या है खबर?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की लोक-पौराणिक थ्रिलर फिल्म 'द वन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक तरफ फिल्म में दिखाई लोककथा और विजुअल्स की चर्चा हो रही है, दूसरी ओर फिल्म के जरिए टीवी के 2 दिग्गजों ने बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। ट्रेलर में उनकी झलक ने पहले ही खूब चर्चा बटोरी थी और अब वह अपने किरदारों से तहलका मचाने आ गए है। यह कोई और नहीं, बल्कि श्वेता तिवारी और अनूप सोनी हैं।
वापसी
रहस्यमयी और गंभीर किरदार में लौटीं श्वेता
'कसौटी जिंदगी की' से मशहूर हुईं श्वेता ने फिल्म 'मदहोशी' (2004) से बॉलीवुड में कदम रखा था।
साल 2011 में उन्हें 'बिन बुलाए बाराती' और 'मिले ना मिले हम' जैसी फिल्मों में देखा गया। इसके बाद अभिनेत्री सिनेमा से दूर होकर टीवी और OTT में व्यस्त हो गई थीं।
कई साल के बाद, श्वेता ने एकता कपूर द्वारा निर्देशित 'द वन' से बड़े पर्दे पर वासपी की है। इसमें वह 'सुशीला' नाम का रहस्यमयी और गंभीर किरदार निभा रही हैं।
किरदार
अनूप सोनी का दिखा इंटेंस अवतार
अनूप ने निर्देशक प्रकाश झा की कल्ट फिल्म 'गंगाजल' (2003) में इंस्पेक्टर नीलकंठ तिवारी का आइकॉनिक किरदार निभाकर चर्चा बटोरी थी। वह 'फिजा', 'जुबैदा' और 'फुटपाथ' जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रहे।
अब लंबे समय बाद उन्होंने 'द वन' के जरिए सिनेमाघरों में वापसी की है। इसमें उन्होंने 'शशि भइया' नाम का इंटेंस और गंभीर किरदार निभाया है।
फिल्म में उनका संजीदा अभिनय और डायलॉग डिलीवरी कहानी में सस्पेंस को दोगुना कर देती है।
फिल्म
भारतीय लोककथा की अनोखी कहानी दिखाती है 'द वन'
बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित, 'द वन' 400 साल पुरानी एक वन देवी की लोककथा पर आधारित फिल्म है। इसका निर्देशन 'पंचायत' वाले दीपक कुमार मिश्रा ने किया है।
फिल्म में सिद्धार्थ ने दोहरा किरदार निभाया है, जो जंगल के रहस्यों से टकराते नजर आते हैं।
सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं और पहली बार दोनों हास्य कलाकारों का बिल्कुल अलग और डार्क शेड नजर आया है।