LOADING...
'शेरशाह' के बाद सिद्धार्थ और कियारा की पर्दे पर होगी वापसी? तस्वीर ने खींचा ध्यान
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक साथ कर सकते हैं वापसी

'शेरशाह' के बाद सिद्धार्थ और कियारा की पर्दे पर होगी वापसी? तस्वीर ने खींचा ध्यान

Apr 30, 2026
01:22 pm

क्या है खबर?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। हालांकि उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म 'शेरशाह' (2021) के सेट पर हुई थी और दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। लगता है कि यह जोड़ा एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर साथ आने की तैयारी कर रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि अभिनेता की ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है।

पोस्ट

सिद्धार्थ ने शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर साझा की

सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूटिंग की एक तस्वीर साझा की है। पीछे से ली गई तस्वीर में उनके साथ कियारा भी मौजूद हैं और दोनों कैमरे की ओर देख रहे हैं। जहां अभिनेता ने सफेद शर्ट के साथ नील जींस पहनकर कैजुअल लुक लिया, तो वहीं कियारा ने गुलाबी धारीदार शर्ट और सफेद पैंट पहनी है। कैप्शन में लिखा है, 'अंदाजा लगाइए मैं किसके साथ शूटिंग कर रहा हूं?' इस तस्वीर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

Advertisement

संकेत

पहले भी पोस्ट के जरिए अभिनेता ने दिया था संकेत

सिद्धार्थ ने फरवरी, 2026 में पत्नी कियारा के साथ कुछ पेशेवर तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मैं अपनी जिंदगी के साथ काम कर रहा हूं।' उस वक्त भी कयासों ने जोर पकड़ा था कि शायद दोनों किसी परियोजना में एक साथ आ रहे हैं। फैंस बेसब्री से आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। काम की बात करें, तो कियारा को यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में देखा जाएगा, जबकि सिद्धार्थ फिल्म 'वन' में दिखेंगे।

Advertisement