NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा
    16 जनवरी को है सिद्धार्थ का जन्मदिन (तस्वीर:इंस्टाग्राम/@ sidmalhotra)

    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 16, 2023
    07:00 am

    क्या है खबर?

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था।

    इन 10 सालों में अभिनेता ने खूब उतार-चढ़ाव देखा। कई फिल्मों में उनका प्रदर्शन खूब सराहा गया तो कई फिल्मों में वह आलोचना के शिकार हुए।

    आज के दौर में वह युवाओं के बीच सबसे चर्चित बॉलीवुड अभिनेताओं में से एक हैं।

    16 जनवरी को सिद्धार्थ अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    नजर डालते हैं अभिनेता की टॉप IMDb फिल्मों पर।

    #1

    शेरशाह

    'शेरशाह' 2021 में आई सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। यह कारगिल के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक थी। फिल्म में सिद्धार्थ ने विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके ऑपोजिट कियारा आडवाणी नजर आई थीं।

    इस फिल्म में सिद्धार्थ के प्रदर्शन को खूब सराहा गया था।

    IMDb पर फिल्म की 8.4 रेटिंग है।

    देशभक्ति से भरी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #2

    कपूर ऐंड सन्स

    शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म एक मजबूत स्टारकास्ट के साथ आई थी, जिसमें सिद्धार्थ के अलावा आलिया भट्ट, फवाद खान, ऋषि कपूर और रत्ना पाठक शाह जैसे सितारे हैं।

    फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी है जिसके हर सदस्य की अपनी-अपनी जिंदगी में तूफान आया हुआ है।

    इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.7 है। यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    #3

    हंसी तो फसी

    'हंसी तो फंसी' को सिद्धार्थ के साथ ही परिणीति चोपड़ा के करियर की भी बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है।

    यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन विनील मैथ्यु ने किया था वहीं इसको अनुराग कश्यप ने लिखा था।

    फिल्म में दोनों के अभिनय को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

    हंसी तो फंसी को IMDb पर 6.8 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #4

    एक विलेन

    निर्देशक मोहित सूरी की यह फिल्म 2014 में आई थी। इस फिल्म से सिद्धार्थ को एक अलग प्रशंसक वर्ग मिला।

    फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर भी नजर आए थे।

    पिछले साल फिल्म का सीक्वल 'एक विलेन रिटर्न्स' भी रिलीज बनाया गया था।

    दोनों ही फिल्मों के म्यूजिक को खूब पसंद किया गया। युवाओं की प्लेलिस्ट में 'एक विलेन' के गाने की अलग जगह है।

    6.5 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

    #5

    थैंक गॉड

    'थैंक गॉड' पिछले साल दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी।

    फिल्म में सिद्धार्थ के साथ अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में थे।

    फिल्म में सिद्धार्थ का किरदार काफी गुस्सैल है। एक दिन उसका मौत से आमना-सामना होता है। उसे चित्रगुप्त (अजय) मिलते हैं जो उसे जीवनदान देने के लिए कुछ शर्तें रखते हैं।

    'थैंक गॉड' कुछ समय पहले ही अमेजन प्राइम पर आई है।

    IMDb पर फिल्म को 5.6 रेटिंग मिली है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सिद्धार्थ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन मजनू' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सिद्धार्थ मल्होत्रा
    जन्मदिन विशेष
    IMDb
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    क्या आप जानते हैं? 'शेरशाह' में कियारा की जगह आलिया बनने वाली थीं सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? प्रियंका के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख के प्रोडक्शन की अगली फिल्म में दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा शाहरुख खान
    ये पांच कलाकार इस साल बॉलीवुड में पूरा करेंगे 10 साल आलिया भट्ट

    जन्मदिन विशेष

    तारा सुतारिया का जन्मदिन: ..जब पहली बार कैमरे के सामने आई अभिनेत्री, जानिए अनसुनी बातें तारा सुतारिया
    कार्तिक आर्यन का जन्मदिन: बनना था इंजीनियर, बन गए एक्टर; जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें कार्तिक आर्यन
    सलीम खान की इन फिल्मों ने चमकाया अमिताभ बच्चन का करियर अमिताभ बच्चन
    महाराष्ट्र: शख्स ने श्मशान घाट में मनाया 54वां जन्मदिन, जानिए क्या है इसका कारण महाराष्ट्र

    IMDb

    IMDb पर दुनिया की चौथी सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज बनी 'द फैमिली मैन 2' मनोरंजन
    'कोटा फैक्ट्री' से 'गुल्लक' तक, IMDb पर भारत के टॉप 10 शोज में छह TVF के मनोरंजन
    कृति सेनन की 'मिमी' बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' बनी IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली हिन्दी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख से लेकर अनुष्का तक, इस साल पर्दे पर वापसी कर रहे ये पांच बॉलीवुड सितारे फरदीन खान
     'दृश्यम 2' के बाद 'रेड 2'बनाएंगे अजय देवगन, जल्द शुरू होगी शूटिंग अजय देवगन
    रोहित शेट्टी 'सर्कस' की विफलता और दुर्घटना के बाद हुए भावुक, लिखा प्रेरक पोस्ट रोहित शेट्टी
    'पठान' से टकराएगी 'गांधी-गोडसे एक युद्ध', निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कही ये बात पठान फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025