NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सिद्धार्थ मल्होत्रा 19 की उम्र में देखे गए सपने को जी रहे, इस बात का मलाल
    अगली खबर
    सिद्धार्थ मल्होत्रा 19 की उम्र में देखे गए सपने को जी रहे, इस बात का मलाल
    करियर की शुरुआत पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sidmalhotra)

    सिद्धार्थ मल्होत्रा 19 की उम्र में देखे गए सपने को जी रहे, इस बात का मलाल

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 24, 2024
    06:38 pm

    क्या है खबर?

    सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के लिए चर्चा में हैं। इस सीरीज के जरिए उन्होंने OTT पर अपना डेब्यू किया है।

    करीब 12 साल पहले उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तब वह 29 वर्ष के थे।

    सिद्धार्थ को लगता है कि उस समय वह अनाड़ी थे। बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिलने के लिए वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने सफर पर बात की।

    बयान

    पहली फिल्म आपको चुनती है- सिद्धार्थ 

    ई टाइम्स से बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा, "जब मैं आया था, तब काफी अनाड़ी था। काश मेरे पास वो जानकारी और अनुभव होता जो मेरे पास अब है। मैंने एक सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया और मुझे बड़ा ब्रेक मिला। इसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं और कृतज्ञ हूं। पहली फिल्म आपको चुनती है, इसके बाद आपको अपनी फिल्में चुननी होती हैं। आप किसके साथ काम करेंगे यह चुनना होता। यह तानवपूर्ण होता है।"

    सपना

    अपने सपने को जी रहे हैं सिद्धार्थ

    सिद्धार्थ ने आगे कहा कि जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि काश तब वह चीजों को सिर्फ काले और सफेद में नहीं देखते। उन्हें लगता है कि इंडस्ट्री में ढलने के लिए कुछ समय लगता है।

    19 साल की उम्र में सिद्धार्थ दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। वह मॉडलिंग करते थे और बॉलीवुड उनका दूर का सपना था। उनका मानना है कि अब वह उस सपने को जी रहे हैं।

    इंडियन पुलिस फोर्स

    चर्चा में है 'इंडियन पुलिस फोर्स' 

    'इंडियन पुलिस फोर्स' 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर आई है। इस वेब सीरीज के जरिए रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स को OTT पर लाए हैं।

    इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। यह इन दोनों सितारों की भी पहली वेब सीरीज है।

    शो का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। देशभक्ति पर आधारित इस एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

    करियर

    ऐसा रहा सिद्धार्थ का सफर

    सिद्धार्थ ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। सिद्धार्थ के 12 साल के करियर में 'हंसी तो फंसी', 'कपूर एंड संस', 'एक विलेन', 'मरजावां' जैसी फिल्में हैं।

    कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह' अब तक की उनकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म रही है।

    आने वाले दिनों में सिद्धार्थ एक बार फिर से धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'योद्धा' में नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सिद्धार्थ मल्होत्रा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सिद्धार्थ-कियारा को करण जौहर ने किया एकसाथ तीन फिल्मों में साइन? जानिए क्या है सच्चाई  कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी का जोड़ा 6,700 घंटे और 200 कारीगरों की मेहनत से हुआ तैयार  कियारा आडवाणी
    वरुण धवन से सिद्धार्थ मल्होत्रा तक, OTT पर किस्मत आजमा रहे ये अभिनेता शाहिद कपूर
    कियारा ने शादी के संगीत में पहना था 98,000 क्रिस्टल वाला लहंगा, बनाने में 4,000 घंटे कियारा आडवाणी

    बॉलीवुड समाचार

    कृति सैनन ने पहनी बेहद महंगी ड्रेस, कीमत 1 लाख रुपये से अधिक; देखिए तस्वीरें  कृति सैनन
    'फाइटर' से पहले गणतंत्र दिवस पर रहा इन फिल्मों का धमाल, कमाई में 'पठान' सबसे आगे गणतंत्र दिवस
    'हमारे राम आए हैं' के लिए साथ लौटी 'राम-लक्ष्मण और सीता' की तिकड़ी, धन्य हुए निर्देशक  अरुण गोविल
    #NewsBytesExplainer: क्या है फिल्मों के जॉनर और सब-जॉनर में अंतर? जानिए इनके प्रकार #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025