टेलर स्विफ्ट के पति ट्रेविस केल्से के साथ हुई इतने की ठगी
एनएफएल (NFL) के बड़े खिलाड़ी और मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट के पति ट्रेविस केल्से भी 3.5 करोड़ डॉलर से ज्यादा के एक बड़े पोंजी स्कीम का शिकार हो गए।
इस स्कीम को टेक्सास की कंपनी स्विफार्क कैपिटल के सह-संस्थापक और मैनेजिंग पार्टनर सिद्धार्थ जवाहर चला रहे थे। केल्से समेत कुल 64 निवेशकों को धोखा देने के आरोप में सिद्धार्थ को 11 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
अदालत ने उन्हें धोखाधड़ी से हड़पे गए पैसे भी वापस करने का आदेश दिया है।
निवेशकों का पैसा फिलिप मॉरिस पाकिस्तान में लगाया गया
सिद्धार्थ ने यह धोखाधड़ी वाली स्कीम साल 2015 में शुरू की थी। उन्होंने निवेशकों का लगभग सारा पैसा फिलिप मॉरिस पाकिस्तान नाम की कंपनी में लगा दिया था और उसके नुकसानों को छिपाते रहे।
कुल 3.5 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रकम इकट्ठा की गई थी, लेकिन इसमें से सिर्फ 1 करोड़ डॉलर ही सही जगह लगाए गए।
बचा हुआ सारा पैसा उन्होंने पुराने निवेशकों को चुकाने और अपनी ऐशो-आराम की जिंदगी पर खर्च किया। इसमें प्राइवेट जेट से घूमना और लग्जरी होटलों में रुकना जैसी चीजें शामिल थीं।
यहां तक कि उसने एक पीड़ित को एफबीआई (FBI) को अपने पक्ष में बयान देने के लिए भी उकसाया।
साथ ही, उसने अपनी बहन से कहा था कि वह सबूत मिटाने के लिए उसका आईफोन दूर से ही डिलीट कर दे।