सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'बोलो बोलो बोलो' का UK शेड्यूल पूरा किया, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'बोलो बोलो बोलो' का UK शेड्यूल पूरा कर लिया है।
यह फिल्म 1990 के दशक के ब्रिटेन में सेट है, जहां ब्रिटिश पंजाबी संगीत के बढ़ते चलन को दिखाया जाएगा। विकास बहल की इस अगली फिल्म में अलिजेह और जिमी शेरगिल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह कहानी दोस्ती, परिवार और पहचान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें संगीत का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
2027 में 'बोलो बोलो बोलो' होगी रिलीज
'बोलो बोलो बोलो' फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस दौरान, सिद्धांत चतुर्वेदी के पास कई प्रोजेक्ट्स की लंबी लाइन है।
वह वामिका गब्बी और जया बच्चन के साथ 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' में काम कर रहे हैं, तो वहीं अभिषेक चौबे की क्राइम सीरीज 'काला' में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
इसके अलावा, तमन्ना भाटिया के साथ वे बायोपिक 'वी शांताराम' में भी दिखेंगे। 'गली बॉय' के दिनों से लेकर अब तक, सिद्धांत ने हमेशा नई कहानियों और अलग-अलग जॉनर को खोजने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है।