Page Loader
फिल्म 'धड़क 2' लाने की तैयारी में करण जौहर, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी आएंगे नजर 
फिल्म 'धड़क 2' लाने की तैयारी में करण जौहर (तस्वीर: इंस्टा/@karanjohar)

फिल्म 'धड़क 2' लाने की तैयारी में करण जौहर, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी आएंगे नजर 

Apr 17, 2023
07:23 pm

क्या है खबर?

साल 2018 में आई 'धड़क' को दर्शकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थी। इस फिल्म के जरिए करण जौहर ने जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। इसे शशांक खेतान द्वारा निर्देशित किया गया था। अब करण 'धड़क 2' लाने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया का 'धड़क 2' बन रही है। फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल करेंगी।

धड़क 2

मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है 'धड़क'

एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, "धड़क 2 में सिद्धांत और तृप्ति मुख्य भूमिका में होंगे। दोनों एक कच्ची और गहन प्रेम कहानी में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। तैयारी का काम जल्द ही शुरू होगा। धड़क 2 के इस साल अंत में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।" हालांकि, अभी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। 'धड़क' 2016 की मराठी फिल्म 'सैराट' का रीमेक है। 'धड़क' को आप OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं।