Loading...
'मिर्जापुर' की श्वेता त्रिपाठी बोलीं- उत्तर प्रदेश की बेटी हूं, लखनऊ मुझे खुद बुला लेता है
श्वेता त्रिपाठी का लखनऊ प्रेम (तस्वीर: दानिश सैयद)

'मिर्जापुर' की श्वेता त्रिपाठी बोलीं- उत्तर प्रदेश की बेटी हूं, लखनऊ मुझे खुद बुला लेता है

लेखन सयाली
Oct 25, 2026
06:22 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी वैसे तो दिल्ली में पैदा हुईं। हालांकि, वो अपने आपको उत्तर प्रदेश की बेटी मानती हैं और लखनऊ से खास जुड़ाव रखती हैं। उनकी मां लखनऊ से हैं और पिता हरदोई के एक गांव से, जिसके चलते उनका इस राज्य से खास नाता रहा है। अपनी हालिया लखनऊ यात्रा पर श्वेता ने कहा, "मैंने बहुत यात्रा की है, लेकिन मैं हूं तो उत्तर प्रदेश की बेटी। पेशेवर तौर पर भी, लखनऊ मुझे बुला ही लेता है।"

श्वेता

श्वेता ने याद किए लखनऊ में बिताए पुराने दिन

लखनऊ घुमते हुए श्वेता ने वीडियो साझा किया, जिसमें वाे लखनवी पकवानों का लुत्फ उठाती नजर आईं।

उन्होंने बताया, "लखनऊ से जुड़ी मेरी इतनी यादें हैं कि वहां की हर यात्रा पुरानी यादें ताजा कर देती है। मेरे नाना मुझे 5 रुपये दिया करते थे। उस समय इसकी बहुत अहमियत हुआ करती थी"

श्वेता बताती हैं कि वह हजरतगंज में स्कूटी से घूमती थीं और चाट और कबाब का स्वाद लिया करती थीं।

बयान

लखनऊ से जुड़ा है खास रिश्ता- श्वेता

श्वेता ने कहा, "मेरी अलमारी में चिकनकारी कपड़े हैं, जिन्हें मैं अक्सर पहनती हूं। मुझे पता है कि ये मुझे बार-बार अपनी ओर खींचते रहेंगी। कुछ शहरों के साथ आपका एक खास रिश्ता जुड़ जाता है और मुझे नहीं पता कि इसके पीछे क्या वजह या तर्क है।"

अभिनेत्री ने लखनऊ से अपने गहरे संबंध की एक वजह अपने सह-कलाकार अली फजल को भी बताया। अली लखनऊ में ही पले-बड़े हैं और बड़े प्यार से श्वेता की मेहमाननवाजी करते हैं।

ADVERTISEMENT