Loading...
रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत को श्वेता का संदेश- ईश्वर की गोद में सुरक्षित रहो भाई
सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता सिंह कीर्ति का खास पोस्ट

रक्षाबंधन पर सुशांत सिंह राजपूत को श्वेता का संदेश- ईश्वर की गोद में सुरक्षित रहो भाई

Aug 27, 2026
04:20 pm

क्या है खबर?

रक्षाबंधन के खास मौके पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है। श्वेता ने सुशांत के साथ बचपन की अनदेखी तस्वीरें और यादें साझा करते हुए उनके बीच के खास रिश्ते को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में अपनी पसंदीदा गुड़िया और किचन सेट भाई सुशांत के साथ साझा करने में उन्हें बहुत खुशी मिलती थी।

यादें

रक्षाबंधन पर सुशांत की याद में बहन ने किया ये पोस्ट

रक्षाबंधन पर सुशांत को कलाकंद खिलाते बचपन की तस्वीर साझा कर श्वेता ने लिखा, 'मुझे आज भी वो दिन याद है... तुम्हारे साथ खिलौने बांटकर मुझे बहुत खुशी मिलती थी। मेरी गुड़िया और किचन सेट से तुम्हें खेलते देख मैं खुश होती थी, लेकिन भाई जब बात मिठाइयों की आती थी तो कहानी अलग होती थी। मिठाई हम दोनों को बेहद पसंद थी, इसलिए बंटवारा एकदम बराबर होना जरूरी था, न किसी को कम, ना ज्यादा।'

पोस्ट

श्वेता ने साझा कीं सुशांत के साथ मिठाई की यादें

श्वेता ने लिखा, 'रक्षाबंधन पर भाई को कलाकंद खिलाते हुए इस तस्वीर में मेरा चेहरा देखिए। मुझे आज भी याद है कि मैं उसे ठीक आधा हिस्सा देने को लेकर कितनी सतर्क थी... बस मेरे हाव-भाव देखिए! मैं कितनी ध्यान से देख रही हूं ताकि वो बड़ा टुकड़ा न खा ले। यही वे यादें हैं, जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल के बेहद करीब रखूंगी... मेरी सबसे कीमती और अनमोल यादें।"

ADVERTISEMENT

ख्वाहिश

अगले जन्म में तुम मेरी बहन बनना- श्वेता

श्वेता ने आगे लिखा, 'वैसे भाई... अगले जन्म में अगर मैंने जन्म लिया तो तुम्हें मेरी बड़ी और प्यार करने वाली बहन बनना पड़ेगा और मैं वो नटखट व प्यारी शैतान बनूंगी, जो तुम थे। अगर मैं जिंदगी के सबसे करीबी पलों को थाम सकती तो ये तस्वीर सबसे खास होती... हम सब यहां हैं। एक साथ। बिल्कुल वैसे ही जैसे हम थे... हमेशा के लिए खूबसूरती में कैद। हैप्पी रक्षाबंधन भाई। ईश्वर की गोद में तुम हमेशा सुरक्षित रहो।'

ADVERTISEMENT

निधन

साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए थे सुशांत

साझा की गई एक पुरानी तस्वीर में नन्हे सुशांत फर्श पर बैठकर अपनी बहन श्वेता के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि 14 जून, 2020 को 34 वर्ष की उम्र में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, फांसी लगाने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर आत्महत्या करार दिया गया था।

ADVERTISEMENT