NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में दिखेंगी श्वेता बच्चन और जया बच्चन, ट्रेलर जारी
    अगली खबर
    नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में दिखेंगी श्वेता बच्चन और जया बच्चन, ट्रेलर जारी
    नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट का ट्रेलर जारी (तस्वीर: इंस्टा/@navyananda)

    नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में दिखेंगी श्वेता बच्चन और जया बच्चन, ट्रेलर जारी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 17, 2022
    10:05 pm

    क्या है खबर?

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके फिल्मों में आने की चर्चा अक्सर चलती रहती है।

    इस महीने ही नव्या के पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' की घोषणा हुई थी। अब इसका ट्रेलर दर्शकों के बीच आ चुका है।

    खास बात यह है कि नव्या के पॉडकास्ट में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन भी नजर आएंगी। बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियों को इस पॉडकास्ट में एक साथ देखा जाएगा।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    नव्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ट्रेलर

    नव्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पॉडकास्ट का ट्रेलर शेयर किया है।

    जारी हुए ट्रेलर में नव्या ने बताया कि उनके पॉडकास्ट के पहले मेहमान कोई और नहीं, बल्कि उनकी मां श्वेता और नानी जया होंगी।

    पॉडकास्ट का पहला एपिसोड 24 सितंबर को प्रसारित किया जाएगा।

    नव्या ने ट्रेलर शेयर करते हुए अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, '3 महिलाएं, 3 पीढ़ियां, 3 धारणाएं। व्हाट द हेल नव्या।'

    ट्रेलर

    कैसा है पॉडकास्ट का ट्रेलर?

    ट्रेलर में एक जगह जया कहती हैं, "मेरे छोटे-छोटे सीक्रेट्स हैं। इन दिनों प्यार की परिभाषा बदल गई है। मैं इन सबके लिए काफी बूढ़ी हो गई हूं।"

    इसमें श्वेता अपना परिचय नव्या की मां के रूप में देती हैं। जया भी खुद को नव्या की नानी बताती हुई दिखीं।

    इसमें कहा गया है कि बच्चन परिवार की तीन पीढ़ियां ऐसी कहानियां शेयर करने के लिए साथ आई हैं, जो लोगों ने पहले कभी नहीं सुनी होंगी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए पॉडकास्ट का ट्रेलर

    Instagram post

    A post shared by ivmpodcasts on September 17, 2022 at 8:45 pm IST

    प्रतिक्रिया

    करण जौहर ने सोशल मीडिया पर की जया की तारीफ

    सोशल मीडिया पर ट्रेलर को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग नव्या के काम के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं।

    दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने नव्या के ट्रेलर की तारीफ की है। उन्होंने जया के लिए लिखा, 'आंटी जी सबसे अच्छी हैं।'

    यह पॉडकास्ट 24 सितंबर से हर शनिवार को IVM पॉडकास्ट और अन्य ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा। इसे IVM पॉडकास्ट ने प्रोड्यूस किया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    25 वर्षीया नव्या अपने पापा का बिजनेस संभाल रही हैं। उन्होंने इस पर कहा था, "मैं अपने परिवार की चौथी पीढ़ी की पहली लड़की हूं, जिन्होंने बिजनेस शुरू किया है। मेरे दादा की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात है।"

    वर्कफ्रंट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखेंगी जया बच्चन

    जया के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्मों में उनकी सक्रियता कम हो गई है।

    वह काफी समय बाद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं।

    इसमें धर्मेंद्र, शबाना आजमी, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    नव्या के भाई अगस्त्य भी जोया अख्तर की 'द आर्चीज' के साथ अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    जया बच्चन
    नव्या नवेली

    ताज़ा खबरें

    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    KRK के बेटे ने जताई चिंता, कहा- कुछ लोग मेरे पिता को मारना चाहते हैं मुंबई पुलिस
    कहीं लूट तो कहीं हत्या, इन फिल्मों से प्रेरित होकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम क्राइम समाचार
    'राम सेतु' से 'सेल्फी' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    ...जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के खास न्योते को अमिताभ बच्चन ने ठुकरा दिया था यूनाइटेड किंगडम (UK)

    जया बच्चन

    नई स्टैंडिंग कमेटियों का गठन, राहुल रक्षा और चिदंबरम विदेश मामलों की कमेटी में शामिल शशि थरूर
    बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो धूमधाम से मनाती हैं दुर्गा पूजा का त्योहार बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: पिता की शर्त से मजबूर होकर करनी पड़ी थी अमिताभ बच्चन और जया को शादी बॉलीवुड समाचार
    हैदराबाद डॉक्टर रेप-हत्या केस: संसद में उठा मामला, जया बच्चन बोलीं- आरोपियों की हो लिंचिंग तेलंगाना

    नव्या नवेली

    अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा फिल्मों में नहीं बनाएंगी करियर, फैमिली बिजनेस में बढ़ाएंगी हाथ बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रहीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    आर्यन खान से खुशी कपूर तक, कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के स्टारकिड्स? सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025