Page Loader
'भाभी जी...' फेम शुभांगी अत्रे अपने पति पीयूष से हुईं अलग, जानिए क्यों लिया यह फैसला
शुभांगी अत्रे अपने पति पीयूष से हुईं अलग (तस्वीर: इंस्टा/@shubhangiaofficial)

'भाभी जी...' फेम शुभांगी अत्रे अपने पति पीयूष से हुईं अलग, जानिए क्यों लिया यह फैसला

Mar 09, 2023
11:10 am

क्या है खबर?

'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई शुभांगी अत्रे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनेत्री शादी के 19 साल बाद पति पीयूष पुरे से अलग हो गई हैं। ईटाइम्स संग बातचीत के दौरान उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की। शुभांगी ने बताया कि वह लगभग एक साल से अधिक समय से अपने पति से दूर रह रही हैं और अब दोनों के बीच सुलह की संभावना नहीं बची है।

शुभांगी

शुभांगी ने कही ये बात

शुभांगी ने कहा, "एक साल से मैं और पीयूष एक साथ नहीं रह रहे हैं। हम दोनों ने अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश की। आपसी सम्मान, विश्वास और मित्रता एक मजबूत विवाह की नींव है। हालांकि, हमें अंत में एहसास हुआ कि हम अपने मतभेदों को हल नहीं कर सकते। यह हम दोनों के लिए मुश्किल है, लेकिन हमें यह कदम उठना पड़ा और मैं इससे सहमत हूं।" शुभांगी और पीयुष 2003 में शादी के बंधन में बंधे थे।