श्रेयस तलपड़े ने फर्जी बैंक खोलकर लूटी ग्रामीणों की कमाई? पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की भोगांव पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अभिनेता समेत 12 लोगों के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने एक फर्जी बैंक शाखा के जरिए ग्रामीणों को निवेश पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ठगी है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।
मामला
मुनाफे के लालच में ठगी
श्रेयस फिर कानूनी विवादों में हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बढ़िया मुनाफे के लालच में किए गए घोटाले मामले में पुलिस ने उनके और 11 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि इन्होंने मुंबई स्थित एक फर्जी बैंक की शाखा के नाम पर स्थानीय निवासियों को भारी मुनाफे का लालच दिया और उनसे लाखों रुपये की ठगी की। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
ट्विटर पोस्ट
पुलिस इने कसा शिकंजा
On February 10, the Bhogaon police station in Mainpuri registered a case of fraud against 12 others, including film actor Shreyas Talpade. A resident of Mohalla Mishrana in Bhogaon has accused the film star and other associates of defrauding him of lakhs of rupees under the guise… pic.twitter.com/yXDmQWHAtB
— ANI (@ANI) February 11, 2026
कुूक
फर्जी बैंक ब्रांच खोलकर ग्रामीणों को फंसाया
ANI के मुताबिक, ये मामला मैनपुरी के भोगांव स्थित मोहल्ला मिश्राणा के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित है। आरोप है कि श्रेयस और उनके साथियों ने मोहल्ला मिश्राणा के अंदर ही एक ऑफिस खोला था, जिसे उन्होंने मुंबई स्थित बैंक की शाखा के रूप में पेश किया। इस बैंक के जरिए गांव वालों को विश्वास में लिया गया। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि अगर वो यहां पैसा जमा करते हैं तो उन्हें बहुत बड़ा मुनाफा मिलेगा।
धोखाधड़ी
निवेश के नाम पर बड़ा खेल
भारी मुनाफे के लालच में आकर स्थानीय लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा इन लोगों के पास निवेश कर दिया। दावा किया गया था कि निवेश पर मोटा मुनाफा मिलेगा, लेकिन असलियत में एक रुपया भी वापस नहीं आया। जब काफी समय बीत गया और वादा किया गया मुनाफा नहीं मिला तो निवेशकों को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और उनके पैसों का गबन कर लिया गया है।
कदम
न्याय की आस में कोर्ट पहुंचे पीड़ित
जब लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे और आरोपियों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला, तब हार मानकर पीड़ितों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की गंभीरता देखते हुए कोर्ट ने FIR दर्ज कर जांच के आदेश दिए। ये पहली बार नहीं, जब श्रेयस का नाम इस तरह के निवेश घोटाले में सामने आया है। पिछले एक साल के दौरान अभिनेता का नाम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में दर्ज इसी तरह के कई मामलों में आ चुका है।