'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा ने राम कपूर पर लगाए संगीन आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला?
'लॉक अप 2' आजकल काफी चर्चा में है। शो की प्रतियोगी श्रेया कलरा ने राम कपूर पर निजी सीमाओं को पार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि टास्क के दौरान राम उनसे बहुत ज्यादा करीब आ जाते थे और यहां तक कि राम ने उन्हें किस करने की कोशिश भी की।
श्रेया ने कहा, 'मेरे पापा मुझे इतने किस नहीं करते।' श्रेया ने यह भी बताया कि उसे तब भी असहज महसूस हुआ जब राम किसी दूसरे प्रतिभागी, शिवांगी के बहुत करीब खड़े थे, जब तक हर्षद ने बीच में आकर संभाला नहीं।
श्रेया ने राम पर लगाए ये आरोप
राम ने माफी भी मांगी, लेकिन श्रेया ने कहा कि वह इससे संतुष्ट नहीं थीं और उनका बर्ताव उसे बहुत असहज कर रहा था। उन्होंने कहा, 'वो सच में हर जगह थूक रहे थे।' उनकी इन बातों की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है।
अभी तक राम की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। लोग उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच रियलिटी शोज में सीमाओं को लेकर चर्चा गरमा गई है।