LOADING...
श्रेया घोषाल ने 'चिकनी चमेली' जैसे गानों से क्यों किया तौबा? बताई बड़ी वजह
श्रेया घोषाल ने 'चिकनी चमेली' पर कही ये बात

श्रेया घोषाल ने 'चिकनी चमेली' जैसे गानों से क्यों किया तौबा? बताई बड़ी वजह

Mar 04, 2026
07:08 pm

क्या है खबर?

श्रेया घोषाल ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' के गाने 'चिकनी चमेली' को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें गाने में शर्म नहीं है, लेकिन अब वह अपने गानों को लेकर ज्यादा सतर्क हो गई हैं। श्रेया ने बताया कि 'चिकनी चमेली' के हिट होने के बाद उन्हें इस तरह के कई गानों का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने ऐसे गानों को गाने से बिल्कुल मना कर दिया जिसमें महिलाओं को 'वस्तु' की तरह दिखाया जाए।

खुलासा

श्रेया घोषाल ने किया ये खुलासा

राज शमानी के पॉडकास्ट में, श्रेया ने खुलासा किया कि एक संगीतकार मित्र ने उन्हें ऐसा गाना ऑफर किया था जिसके बोल खुलेआम 'वस्तु' जैसे थे, जैसे "मुझे मुर्गी बना दो और खा जाओ" या "मुझे ऐसे पकड़ो"। गायिका ने इन गानों को गाने से इनकार कर दिया क्योंकि उन शब्दों के बारे में सोचने से ही उन्हें शर्म आ जाती थी। उन्होंने बताया कि पहले वो गानों की कुछ पंक्तियों के अर्थ को पूरी तरह समझ नहीं पाती थीं।

असहजता

बच्चों के सामने गाने से होती हैं असजह

श्रेया ने बताया कि अब गाने रिकॉर्ड करते समय वह ज्यादा सतर्कता बरतती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर कोई गाना हिट हो जाता है, तो उन्हें उसे हर जगह गाना पड़ता है, कभी-कभी बच्चों के सामने भी, जिससे उन्हें असहज महसूस होता है। बता दें, 2025 में लिली सिंह के साथ एक बातचीत के दौरान, गायिका ने स्वीकारा था कि उन्होंने कुछ बोल्ड गाने गाए हैं, जिसमें 'चिकनी चमेली' भी शामिल है, जिसे वह आज के समय में नहीं गाएंगी।

Advertisement