LOADING...
फिल्म 'डोंकी' की रिलीज तारीख का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में आएगा 'श्रेक' का दोस्त
फिल्म 'डोंकी' की रिलीज तारीख का ऐलान

फिल्म 'डोंकी' की रिलीज तारीख का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में आएगा 'श्रेक' का दोस्त

Jun 26, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड निर्देशक चार्ली बीन की एनिमेटेड फिल्म 'डोंकी' से जुड़ा सबसे बड़ा अपडेट आ गया है। एनिमेशन फिल्में बनाने वाले ड्रीमवर्क्स एनिमेशन ने यूनिवर्सल पिक्चर्स के साथ मिलकर फिल्म की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया। यह चर्चित एनिमेटेड फिल्म 'श्रेक' (2001) फ्रैंचाइजी की एक स्पिन-ऑफ होगी, जो श्रेक के मजेदार और बड़बोले दोस्त डोंकी की शुरुआती कहानी को दिखाएगी। मशहूर अभिनेता एडी मर्फी एक बार फिर 'डोंकी' के किरदार को अपनी जादुई आवाज देंगे।

रिलीज

जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

यूनिवर्सल पिक्चर्स ने कुछ दिन पहले 'श्रेक 5' का टीजर जारी करते हुए बताया था कि फिल्म 2027 की गर्मियों में रिलीज किए जाने की योजना है। अब निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर 'डोंकी' की रिलीज तारीख का ऐलान भी कर दिया है। 'श्रेक 5' की रिलीज के एक साल बाद, यानी 30 जून, 2028 को यह स्पिन-ऑफ सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। खबरों के मुताबिक, कहानी डोंकी की ड्रैगन पत्नी और उनके आधे-ड्रैगन व आधे-डोंकी बच्चों के इर्द-गिर्द घूमेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement