LOADING...
फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' का टीजर जारी, इस तारीख को होगी रिलीज
'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' का टीजर जारी

फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' का टीजर जारी, इस तारीख को होगी रिलीज

Apr 08, 2026
01:35 pm

क्या है खबर?

मराठी सिनेमा के अभिनेता सुबोध भावे की फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' लंबे समय से चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज तारीख से पर्दा उठाया गया था। अब निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। पौराणिक कथाओं पर आधारित यह फिल्म, नीम करोली बाबा की बायोपिक है जिसका निर्माण अनीशा फिल्म्स इंटरनेशनल बैनर के तले किया गया है। फिल्म के निर्देशन की कमान शरद सिंह ठाकुर ने संभाली है।

टीजर

नीम करोली बाबा के किरदार में नजर आए सुबोध भावे

'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' के टीजर में, सुबोध भावे को नीम करोली बाबा के रूप में पेश किया गया है। टीजर में बाबा के आध्यात्मिक जीवन और उनके चमत्कारों की एक झलक नजर आती है। यह फिल्म उनके जन्म से लेकर 1973 में उनकी महासमाधि तक की यात्रा को दिखाने का वादा करती है। हितेन तेजवानी, समीक्षा भटनागर, मोहित गुप्ता और हेमंत पांडे जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं। यह आध्यात्मिक बायोपिक 24 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का टीजर

Advertisement