क्या श्रद्धा की किस्मत बदलेगी 'ईथा'? टलने के बाद भी उत्साह चरम पर, जानें कब होगी रिलीज?
मनोरंजन
श्रद्धा कपूर की नई फिल्म 'ईथा' आखिरकार 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर इसी हफ्ते आएगा। जून में आए टीजर ने सबकी दिल जीत लिया था और तब से ही लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है।
श्रद्धा की 'ईथा' टलने के बावजूद उत्साह आज भी बरकरार
पहले अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली 'ईथा' की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को लेकर लोगों में जोश कम नहीं हुआ है।
यह फिल्म श्रद्धा के करियर का एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है और आने वाले साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली रिलीज में से एक बन रही है।