LOADING...
'ईथा' के शीर्षक से विठाबाई नारायणगांवकर की बेटी को आपत्ति नहीं, क्या सुलझेगा विवाद?
'ईथा' के शीर्षक पर NCP ने जताई थी आपत्ति

'ईथा' के शीर्षक से विठाबाई नारायणगांवकर की बेटी को आपत्ति नहीं, क्या सुलझेगा विवाद?

Jul 03, 2026
12:30 pm

क्या है खबर?

श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईथा' शीर्षक विवाद में फंसकर सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने निर्माताओं द्वारा विठाबाई के नाम पर बायोपिक का नाम न रखने की बजाए 'ईथा' रखने पर आपत्ति जताई गई थी। कुछ रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया कि उनकी आपत्ति से दिवंगत कलाकार का परिवार अपनी सहमति रखता है। अब विठाबाई की बड़ी बेटी मंगला बंसोडे करावादिकर ने फिल्म के शीर्षक विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

खुलासा

विठाबाई को 'ईथा' की उपाधि देने से आपत्ति नहीं

TOI से बातचीत में, मंगला ने बताया कि उनके परिवार को इस उपाधि (ईथा) से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, "हमें फिल्म के शीर्षक पर कोई आपत्ति नहीं। मैंने मोहित से बात की है और अनुरोध किया है कि वह कोई और बयान न दें। शीर्षक उपयुक्त है क्योंकि उन दिनों, जिन गांवों में मेरी मां अभिनय करती थीं, वहां के लोग उन्हें अक्सर ईथा कहकर पुकारते थे।" बता दें, मोहित नारायणगांवकर दिवंगत कलाकार के पोते हैं।

खुशी

"फिल्म के जरिए मेरी मां के बारे में जानेंगे लोग"

उन्होंने आगे कहा, "मैं 7 साल की उम्र से मंच पर अभिनय कर रही हूं। लोग मेरी मां को इसी नाम से बुलाते थे। हमें खुशी है कि इस फिल्म के जरिए लोग मेरी मां के बारे में जानेंगे और यह भी कि वह कितनी समर्पित थीं।" बता दें, 'ईथा' 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने आएगी। निर्माता दिनेश विजान के प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणदीप हुड्‌डा भी नजर आएंगे।

Advertisement