LOADING...
'ईथा' की अभिनेत्री बनने के लिए श्रद्धा कपूर ने वसूली मोटी फीस? सुनकर रह जाएंगे दंग
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' अगस्त, 2026 में होगी रिलीज

'ईथा' की अभिनेत्री बनने के लिए श्रद्धा कपूर ने वसूली मोटी फीस? सुनकर रह जाएंगे दंग

Jul 02, 2026
01:38 pm

क्या है खबर?

साल 2024 में आई 'स्त्री 2' की जबरदस्त सफलता के बाद, श्रद्धा कपूर अगली फिल्म 'ईथा' लेकर आ रही हैं। दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की असल जिंदगी पर आधारित है। पिछले महीने निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक टीजर जारी किया था, जबकि फिल्म 28 अगस्त, 2026 को आएगी। हालिया अपडेट है कि 'ईथा' में अपने चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने के लिए श्रद्धा ने निर्माताओं से तगड़ी फीस ली है।

खुलासा

श्रद्धा की फीस में इजाफा होने की चर्चा

फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा को आगामी फिल्म 'ईथा' के लिए 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इससे पहले, 'स्त्री 2' के लिए उन्हें कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये और रणबीर कपूर अभिनीत 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए 7 करोड़ रुपये फीस मिली थी। उधर निर्माताओं का मानना है कि 'ईथा' श्रद्धा के करियर में महत्वपूर्ण किरदार निभाएगी, इसलिए उनके द्वारा ली गई फीस बिल्कुल सही बैठती है।

परियोजना

'ईथा' के बाद इस फिल्म से जुड़ रहा नाम

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि श्रद्धा अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी द्वारा निर्देशित एक फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगी, जो कथित तौर पर अशनीर ग्रोवर की बायोपिक हो सकती है। इस परियोजना से पहले आमिर खान का नाम जुड़ा था, लेकिन अब रवि दुबे के शामिल होने की चर्चा है। इसमें अभिनेत्री ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन का किरदार निभाएंगी। इसके लिए उनकी फीस 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खैर, इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

Advertisement