NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रुखसाना कौसर बनेंगी श्रद्धा कपूर, कौन है लश्कर आतंकी को कुल्हाड़ी से मारने वाली लड़की?
    अगली खबर
    रुखसाना कौसर बनेंगी श्रद्धा कपूर, कौन है लश्कर आतंकी को कुल्हाड़ी से मारने वाली लड़की?
    रुखसाना कौसर का किरदार निभाएंगी श्रद्धा कपूर

    रुखसाना कौसर बनेंगी श्रद्धा कपूर, कौन है लश्कर आतंकी को कुल्हाड़ी से मारने वाली लड़की?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 07, 2023
    07:46 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में बायोपिक का चलन साल दर साल बढ़ता जा रहा है।

    इन फिल्मों के जरिए दर्शकों के सामने भी ऐसे नायक और नायिकाओं की कहानी सामने आ रही हैं जिनकी बहादुरी के किस्से कम ही लोग जानते हैं।

    ऐसी ही एक बायोपिक से अब श्रद्धा कपूर का नाम जुड़ गया है। वह अपनी आने वाली फिल्म में कश्मीर की बहादुर लड़की रुखसाना कौसर की भूमिका निभाएंगी।

    आपको बताते हैं क्यों रुखसाना को मिसाल माना जाता है।

    घटना

    घर में घुस आए थे आतंकी

    2009 में रुखसाना ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबु ओसामा को कुल्हाड़ी से मार डाला था। इसके बाद फायरिंग करते हुए उन्होंने अन्य आतंकियों को भी खदेड़ दिया।

    ये आतंकी रजौरी स्थित रुखसाना के घर में घुस आए थे और उनके परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे। तब वह 20-25 साल की थीं।

    पहले तो वह घबराकर पलंग के नीचे छिप गईं लेकिन फिर वह बाहर निकल आईं और अबु को मार दिया।

    बयान

    अगर परिवार को मार देते तो मैं किसके लिए जीति- रुखसाना

    एक पुराने इंटरव्यू में रुखसाना ने घटना को बयान किया था।

    रात में उनके घर कुछ आतंकी घुस आए थे। तब वह पलंग के नीचे छिप गईं। उन्होंने उनके पिता को पीटना शुरू कर दिया।

    जब उनकी मां बीच-बचाव करने आईं तो उनकी भी पिटाई की। रुखसाना ने देखा कि मां के मुंह से खून निकल रहा था।

    उनके भाई को भी पीटा गया। रुखसाना को लगा कि अगर उनके घरवाले मारे गए तो वह किसके लिए जीएंगी।

    हिम्मत

    भाई के साथ आतंकियों को खदेड़ा

    इसके बाद वह हिम्मत करके बाहर आ गईं।

    उन्होंने एक कुल्हाड़ी उठाई और अबु के सिर पर वार किया। इसके बाद उसकी ही राइफल से उसे गोली मार दी।

    एक अन्य आतंकी की राइफल भी छीनकर उन्होंने अपने भाई एजाज को दी। इसके बाद दोनों ने सभी आतंकियों को घर से खदेड़ दिया।

    दोनों अपने परिवार को लेकर राइफल लिए हुए पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    पुरस्कार

    कीर्ती चक्र से हो चुकी हैं सम्मानित

    इस घटना के बाद रुखसाना को लोग एक मिसाल मानने लगे। उनकी बहादुरी का किस्सा घर-घर में चर्चित हुआ।

    इस वीरता के लिए रुखसाना और उनके भाई को 2010 में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।

    वह रानी झांसी पुरस्कार से भी सम्मानित की जा चुकी हैं।

    इनके अलावा रुखसाना को अलग-अलग संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया और ईनाम दिया गया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी मिसाल दे चुके हैं।

    संदेश

    कश्मीर की बेटियों के लिए है यह संदेश

    आज रुखसाना रजौरी में पुलिस कॉनस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनके पति भी पुलिस अधिकारी हैं।

    रुखसाना की तीन बेटियां हैं।

    वह जम्मू-कश्मीर की लड़कियों को संदेश देती हैं कि उन्हें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

    उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, "हम कमजोर नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर की बेटियां बहुत बहादुर हैं। मेरी 11 साल की बेटी मुझसे कहती है कि वह भी मेरे जैसा कुछ करना चाहती है। मेरी तीनों बेटियां कहती हैं कि वे सभी रुखसाना हैं।"

    आशंका

    फिल्म बनने पर की सुरक्षा की मांग

    इस घटना के बाद शुरुआत में रुखसाना को सुरक्षा दी गई थी लेकिन बाद में उन्होंने उसे छोड़ दिया।

    वह हर समय अपनी बंदूक अपने पास रखती हैं। वह कहती हैं कि उनके पति बहुत बहादुर हैं और वही उनकी प्रेरणा भी हैं।

    अब जब उनपर फिल्म बन रही है तो उन्हें उनपर हमले के आशंका है। इसके लिए उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।

    उन्होंने पुलिस अधिक्षक और महानिदेशक से सुरक्षा की मांग की है।

    श्रद्धा कपूर

    रुखसाना की भूमिका निभाएंगी श्रद्धा कपूर

    अब रुखसाना की कहानी पर्दे पर आने जा रही है।

    रुखसाना के किरदार को निभाने के लिए श्रद्धा कपूर को चुना गया है। श्रद्धा इससे पहले हसीना पार्कर का किरदार पर्दे पर निभा चुकी हैं।

    फिल्म की अन्य डीटेल फिलहाल सामने नहीं आई है। न ही इसकी रिलीज के बारे में कोई जानकारी दी गई है।

    श्रद्धा की आने वाली फिल्म की बात करें तो वह लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रद्धा कपूर
    जम्मू-कश्मीर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    श्रद्धा कपूर

    सोनू सूद और श्रद्धा कपूर बने 2020 के हॉटेस्ट शाकाहारी, PETA ने दिया सम्मान बॉलीवुड समाचार
    साल 2020 में फ्लॉप रही बॉलीवुड की ये पांच बड़ी फिल्में तब्बू
    2020 में IMDb पर सबसे कम रेटिंग पाने वाली पांच बॉलीवुड फिल्में अक्षय कुमार
    बोनी कपूर निभाएंगे रणबीर कपूर के पिता का किरदार, इस कारण बने फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड समाचार

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: गृह मंत्री अमित शाह ने किया पहाड़ी समुदाय को आरक्षण देने का ऐलान आरक्षण
    जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में दुर्घटनावश चली गोली से आम नागरिक की मौत, पुलिसकर्मी गिरफ्तार श्रीनगर
    पाकिस्तान के साथ नहीं होगी बातचीत, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं- अमित शाह पाकिस्तान समाचार
    66 बच्चों की मौत के बाद WHO ने भारत में बनी इन दवाओं के लिए चेताया हरियाणा

    बॉलीवुड समाचार

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया विराट कोहली
    सतीश का लंदन एयरपोर्ट पर उड़ाया गया मजाक, रंगभेदी कमेंट करने वालो को दिया करारा जवाब टीवी शो
    'जांबाज हिंदुस्तान के' में IPS की भूमिका निभाएंगी रेजिना कैसंड्रा, ZEE5 पर दस्तक देगी वेब सीरीज ZEE5
    सुशांत सिंह राजपूत की जिस फ्लैट में हुई थी मौत, उसे ढाई साल बाद मिला किराएदार सुशांत सिंह राजपूत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025