Loading...
'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा कपूर ने क्यों ठुकराए थे फिल्मों के ऑफर? खुद बताई वजह
'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा कपूर ने लिया था ये बड़ा फैसला

'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा कपूर ने क्यों ठुकराए थे फिल्मों के ऑफर? खुद बताई वजह

Nov 04, 2026
12:05 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'स्त्री 2' की शानदार सफलता के बाद अपने करियर से जुड़े एक अहम फैसले पर खुलकर बात की है। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'ईथा' की तैयारी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन किया। इस दौरान करियर को बेहतर बनाने से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर श्रद्धा ने अपने एक ऐसे फैसले का जिक्र किया, जिसमें धैर्य और आत्मविश्वास की जरूरत थी।

खुलासा

श्रद्धा ने क्यों नहीं की 'स्त्री 2' के बाद कोई फिल्म

श्रद्धा के एक फैन ने उनसे युवा लड़कियों को उनके करियर के बारे में सलाह देने के लिए कहा।

इस सवाल का जवाब देते हुए, उन्होंने कहा, "मैं अपने बारे में बताती हूं। 'स्त्री 2' के बाद, मुझे कई फिल्मों और काफी पैसों का ऑफर मिला, लेकिन मैंने तय कर लिया था कि जब तक मुझे कोई एकदम सही कहानी नहीं मिल जाती, तब तक मैं किसी भी फिल्म के लिए हां नहीं कहूंगी।"

फैसला

श्रद्धा ने लिया था ये फैसला

श्रद्धा ने आगे कहा, "मेरे दिल ने कहा कि मुझे धैर्य रखना होगा और मैंने बिल्कुल वैसा ही किया। बेशक, जिस चीज को आप सच में पाना चाहते हैं, उसके लिए इंतजार करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अभी मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने इंतजार करने का फैसला लिया। इसलिए मैं यही कहूंगी कि अपने दिल की आवाज सुनें; कभी-कभी यह मुश्किल हो सकता है, लेकिन अंत में यह पूरी तरह से सार्थक साबित होता है।"

ADVERTISEMENT

करियर

श्रद्धा 'ईथा' में आएंगी नजर

'स्त्री 2' साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा के साथ-साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में थे।

श्रद्धा अब 'ईथा' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म मे श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तिहाक खान और अनंत जोशी भी नजर आएंगे।

ADVERTISEMENT