NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'नो एंट्री 2' में हुई श्रद्धा, कृति और मानुषी की एंट्री, कॉमेडी का तड़का लगाएंगी अभिनेत्रियां
    अगली खबर
    'नो एंट्री 2' में हुई श्रद्धा, कृति और मानुषी की एंट्री, कॉमेडी का तड़का लगाएंगी अभिनेत्रियां
    'नो एंट्री 2' में धमाल मचाएंगी तीन अभिनेत्रियां

    'नो एंट्री 2' में हुई श्रद्धा, कृति और मानुषी की एंट्री, कॉमेडी का तड़का लगाएंगी अभिनेत्रियां

    लेखन पलक
    Apr 04, 2024
    01:53 pm

    क्या है खबर?

    बोनी कपूर पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से बोनी ने अपनी फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल का ऐलान किया है, उनका नाम मीडिया खबरों में बना हुआ है।

    फिल्म में नजर आने वाले अभिनेताओं के नाम पर निर्माता पहले ही मुहर लगा चुके हैं। हालांकि, फिल्म की अभिनेत्रियों को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

    अब एक रिपोर्ट में इसमें नजर आने वाली अभिनेत्रियों के नाम का भी खुलासा हो गया है।

    अभिनेत्रियां

    ये तीन अभिनेत्रियां 'नो एंट्री 2' में आएंगी नजर

    बोनी ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि 'नो एंट्री 2' में मुख्य भूमिका में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे।

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'नो एंट्री 2' में काम करने वाली अभिनेत्रियों का चयन भी हो गया है। कथित तौर पर फिल्म से मानुषी छिल्लर, श्रद्धा कपूर और कृति सैनन के जुड़ने की खबर है।

    दावा किया जा रहा है कि तीनों अभिनेत्रियां फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आएंगी।

    काम

    पहली बार साथ नजर आएंगी तीनों अभिनेत्रियां

    सूत्रों ने बताया है कि मानुषी, कृति और श्रद्धा फिल्म में अर्जुन, वरुण और दिलजीत के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी।

    बता दें, मानुषी ना केवल कृति और श्रद्धा के साथ पहली बार साथ काम करती दिखाई देंगी, बल्कि वह तीनों अभिनेताओं के साथ भी पहली बार स्कीन साझा करेंगी।

    यह भी बताया जा रहा है कि तीनों अभिनेत्रियां फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगी, जो कहानी को और ज्यादा मजेदार बनाने का काम करेगा।

    पुष्टि

    बोनी ने अभिनेताओं के नाम पर लगाई मुहर

    बोनी ने अर्जुन, वरुण और दिलजीत ने नाम पर मुहर लगाते हुए कहा था, "जो भी नाम बताए गए हैं वे सही हैं। फिल्म में वही अभिनेता मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आइए आशा करते हैं कि चीजें अच्छी तरह से काम करेंगी और यह 'नो एंट्री' की तरह ही दिलचस्प और मजेदार बेनगी। इसकी स्क्रिप्ट बिल्कुल शानदार है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह स्क्रिप्ट पहली वाली की तुलना में और ज्यादा मजेदार है।"

    शूटिंग

    इसी साल शुरू होगा फिल्म पर काम 

    'नो एंट्री 2' साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल है, जिसमें सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे।

    'नो एंट्री' को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म का निर्देशन अनीज बज्मी ने किया था और 'नो एंट्री 2' की कमान भी वही संभालेंगे।

    'नो एंट्री 2' पर काम इसी साल दिसंबर से शुरू हो जाएगा। अगले साल यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रद्धा कपूर
    कृति सैनन
    मानुषी छिल्लर
    नो एंट्री 2 फिल्म

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    श्रद्धा कपूर

    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में कैमियो रोल में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन- रिपोर्ट कार्तिक आर्यन
    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज तारीख में नहीं होगा कोई बदलाब रणबीर कपूर
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और एक्सरसाइज प्लान डाइट
    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर की इन 5 फिल्मों को मिली है IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग  जन्मदिन विशेष

    कृति सैनन

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' अब सिर्फ 99 रुपये में देखिए, जानिए कब शाहिद कपूर
    'नैना' से लेकर 'एक थी डायन' तक, जियो सिनेमा पर देखें ये हॉरर फिल्में राजकुमार राव
    फिल्म 'द क्रू' से सामने आई करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की नई झलक करीना कपूर
    कृति सैनन, तब्बू और करीना कपूर की तिकड़ी मचाएगी धमाल, जारी हुआ 'क्रू' का मजेदार टीजर करीना कपूर

    मानुषी छिल्लर

    'पृथ्वीराज' का ट्रेलर जारी, ऐतिहासिक अवतार में अक्षय ने दिखाया पराक्रम अक्षय कुमार
    'पृथ्वीराज' के लिए अक्षय कुमार ने ली मोटी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस अक्षय कुमार
    'पृथ्वीराज' के निर्माताओं ने फिल्म के लिए बनाए थे 50,000 से अधिक कॉस्टयूम्स अक्षय कुमार
    'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये अक्षय कुमार

    नो एंट्री 2 फिल्म

    'नो एंट्री 2' में दिखेंगे अनिल कपूर, बोले- फिल्म को लेकर उत्साहित हूं अनिल कपूर
    अगले साल 'नो एंट्री 2' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान बॉलीवुड समाचार
    क्या सलमान खान के बिना बनेगी 'नो एंट्री 2'? निर्देशक अनीस बाज्मी ने तोड़ी चुप्पी सलमान खान
    सलमान की 'नो एंट्री में एंट्री' ठंडे बस्ते में, जल्द शुरू होने वाली थी शूटिंग सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025