Loading...
श्रद्धा कपूर ने 'ईथा' के लिए बढ़ाया 10-12 किलो वजन, कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने किया खुलासा
'ईथा' में श्रद्धा कपूर का दिखेगा बिल्कुल अलग रूप

श्रद्धा कपूर ने 'ईथा' के लिए बढ़ाया 10-12 किलो वजन, कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने किया खुलासा

Nov 27, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

राष्ट्रिय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट इस दिसंबर में लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'ईथा' के साथ लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने 2023 में रिलीज हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए काम किया था। वैरायटी इंडिया को दिए एक खास इंटरव्यू में वैभवी ने खुलासा किया कि श्रद्धा कपूर ने फिल्म के दूसरे हाफ और क्लाइमैक्स गाने के लिए 10-12 किलो वजन बढ़ाया था।

फैसला

'ईधा' की शूटिंग के दौरान लक्ष्मण ने किया था ये फैसला

वैभवी ने कहा, "लक्ष्मण ने फिल्म की शूटिंग को उल्टे क्रम में करने का फैसला किया, यानी पहले दूसरे हिस्से और क्लाइमेक्स गाने की शूटिंग की गई। इसके लिए श्रद्धा को अपने वजन में लगभग 10-12 किलो की बढ़ोतरी करनी पड़ी, ताकि वह अपने किरदार के उस चरण के लिए तैयार हो सकें। ज्यादा वजन होने की वजह से तेजी से गतिविधि करते समय घुटनों और पिंडलियों पर काफी दबाव पड़ता है और स्टैमिना पर भी असर पड़ता है।"

चोट

'ईधा' की शूटिंग के दौरान श्रद्धा को लग गई थी गंभीर चोट

वैभवी ने आगे कहा, "हमने बहुत कड़ी रिहर्सल की, जिसमें हर घंटे का हिसाब रखा गया। क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग के दूसरे दिन श्रद्धा को गंभीर चोट लग गई। दिन की गर्मी से फर्श काफी गर्म हो गया था, जिसपर नंगे पैर डांस करने से घर्षण पैदा हुआ और चोट लगने का खतरा बढ़ गया। वह 6 हफ्ते से 2 महीने के ब्रेक और सख्त फिजियोथेरेपी के बाद वापस लौटीं।"

बता दें, 'ईथा' आगामी 4 दिसंबर को रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

इन फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी करेंगी वैभवी

वैभवी ने फिल्म 'ईथा' के साथ-साथ अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'राका', शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' और सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' के गानों के लिए भी कोरियोग्राफी की है।

ADVERTISEMENT