श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' अब टीवी पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देखें
क्या है खबर?
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'स्त्री 2' साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।
यह फिल्म बीते साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने 857.15 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।
अब 'स्त्री 2' अपने टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। आइए बताते हैं यह फिल्म आप टीवी पर कब और कहां देख पाएंगे।
स्त्री 2
अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है फिल्म
'स्त्री 2' का टीवी पर प्रीमियर 15 मार्च, 2025 को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर होगा। निर्माताओं ने वीडियो साझा कर खुद इसकी पुष्टि की है।
ऐसे में अगर आपने इस फिल्म सिनेमाघर में नहीं देखा है तो अब फिल्म को घर बैठ आराम से टीवी पर देख सकते हैं।
इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, वहीं दिनेश विजान फिल्म के निर्माता हैं।
'स्त्री 2' OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Yeh Rudra Bhaiya ka style hai 😎
— Star Gold (@StarGoldIndia) March 5, 2025
Dekhiye Stree 2: Sarkate Ka Aatank👻 ka World TV Premiere 15th March raat 8 baje sirf Star Gold par ⭐#Stree2 #PankajTripathi #Stree2SarkateKaAatank #StreeVsSarkata #Stree2OnStarGold #WorldTVPremiere pic.twitter.com/PUAIASFdL0