श्रद्धा कपूर बनीं लावणी की विठाबाई, 'ईथा' का टीजर देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े
श्रद्धा कपूर की नई म्यूजिकल बायोपिक फिल्म 'ईथा' का टीजर आ गया है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है और मैडॉक फिल्म्स ने इसका निर्माण किया है।
यह फिल्म मराठी लोक कला की दिग्गज हस्ती विठाबाई भानू मंग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है।
1940 से 1990 तक के उनके सफर को दिखाती यह फिल्म बताती है कि कैसे उन्होंने महाराष्ट्र की तमाशा और लावणी परंपराओं को जीवित रखा।
जानिए कब रिलीज होगी 'ईथा'?
श्रद्धा ने अपनी अदाकारी से विठाबाई के जज्बे को पूरी तरह जीवंत किया है। टीजर में श्रद्धा विठाबाई का एक दमदार बयान दोहराती हैं, अगर वह बस लेटी रहकर मर जातीं तो लोग उन्हें 'बेचारी' कहते, लेकिन नाचते हुए दम तोड़तीं तो एक 'मिसाल' बन जातीं।
टीजर में रंग-बिरंगे कॉस्ट्यूम और स्टेज पर जोरदार प्रदर्शन की झलक मिलती है, जिससे विठाबाई की कुदरती ताकत का एहसास होता है।
आपको बता दें 'ईथा' 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
श्रद्धा के साथ ये सितारे आएंगे फिल्म में नजर
फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी वैभवी मर्चेंट ने संभाली है।
रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब, श्रद्धा के साथ अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म विठाबाई की विरासत के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है।