Loading...
श्रद्धा कपूर ने 8 किलो के घुंघरू पहनकर 25 दिन तक किया अभ्यास, निर्देशक का खुलासा
'ईथा' के लिए श्रद्धा कपूर ने की थी ऐसी मेहनत

श्रद्धा कपूर ने 8 किलो के घुंघरू पहनकर 25 दिन तक किया अभ्यास, निर्देशक का खुलासा

Nov 25, 2026
09:53 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म 'ईथा' में तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। हाल ही में पुणे में फिल्म के गाने 'जी जी रे जी' के लॉन्च इवेंट पर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने श्रद्धा के समर्पण की तारीफ की। उन्होंने बताया कि घंटों तक लगातार रिहर्सल करने के कारण श्रद्धा के पैरों में सूजन आ गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी।

बात

लक्ष्मण ने बताया कि श्रद्धा कैसे करती थीं रिहर्सल

लक्ष्मण ने बताया कि इस गाने के लिए मढ़ आइलैंड पर सेट तैयार किया गया था, जिसे वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया था।

उन्होंने आगे कहा, "श्रद्धा ने हर गाने के लिए 25 दिनों तक, रोज 8 घंटे, अपने दोनों पैरों में 4-4 किलो के घुंघरू बांधकर रिहर्सल की थी। ​​इससे उनके पैरों में सूजन आ जाती थी। उन्होंने लावणी की गहराई को समझने और इस कला को सीखने के लिए खुद को पूरी तरह से इसमें डुबो दिया था।"

खुलासा

सेट पर क्यों रोने लगी थीं श्रद्धा?

लक्ष्मण कहते हैं, "गाने की शूटिंग का पहला दिन तो ठीक रहा, लेकिन दूसरे दिन श्रद्धा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसकी वजह से हमें शूटिंग रोकनी पड़ी। शूटिंग रुकने से कोई खास परेशानी नहीं हुई, लेकिन इस रुकावट की वजह से श्रद्धा को रोते हुए देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। श्रद्धा एक महीने के भीतर ही अपनी चोट से उबर गईं और सेट पर वापस लौटने के लिए काफी उत्साहित थीं।"

ADVERTISEMENT

रिलीज

कब रिलीज होगी श्रद्धा की फिल्म 'ईथा'?

लक्ष्मण ने 'ईथा' के रूप में श्रद्धा के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में कोई और कलाकार इस किरदार को इतने अच्छे से नहीं निभा सकता था।

बता दें, 'ईथा' एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण ने किया है।

यह म्यूजिकल ड्रामा महाराष्ट्र के पारंपरिक तमाशा और लावणी नृत्य रूपों पर आधारित है और विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। यह फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT