शिवराजकुमार के पास अचानक फटा पटाखा, 'बैल' प्रमोशन के दौरान टला बड़ा हादसा
मनोरंजन
कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार कर्नाटक के चित्रदुर्ग में अपनी फिल्म 'बैल' के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक आतिशबाजी हो गई, जिससे वह बाल-बाल बचे।
इस धमाके से फैंस एकदम से चौंक गए। हालांकि, उनकी सुरक्षा टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और शिवन्ना पूरी तरह सुरक्षित रहे।
शिवराजकुमार ने 'बैल 2' बनने का किया ऐलान
इस घटना से बिना घबराए, शिवराजकुमार फैंस से बातचीत करने के लिए वहीं रुके रहे। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान अपनी फिल्म 'बैल' के बारे में भी बताया।
साथ ही, उन्होंने एक बड़ी खबर भी दी कि 'बैल 2' पर काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि वे जल्द ही रजनीकांत के साथ फिल्म 'जेलर 2' में नजर आएंगे, जो 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।